मां ही निकली बेटी की सौतन, दूल्हा लेकर भाग गई सास

अलीगढ़ से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक मां अपनी ही बेटी के मंगेतर से दिल लगा बैठी। कहानी में ट्विस्ट तब आया जब शादी की तारीख नज़दीक आने लगी। बेटी को दुल्हन बनना था, लेकिन मां ही दूल्हे के साथ भाग निकली।

इस अनोखे रिश्ते की शुरुआत हुई एक स्मार्टफोन से, जो मां ने खुद दामाद को गिफ्ट किया था। इसके बाद शुरू हुआ सास और दामाद की लंबी बातचीतों का सिलसिला। रोजाना 20 घंटे तक चलने वाली कॉल्स ने मां-बेटी के रिश्ते को पूरी तरह बदल कर रख दिया।

यह घटना अलीगढ़ जिले के मडराक थान क्षेत्र के मनोहरपुर गांव की है, जहां पर महिला के पति जितेंद्र कुमार ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी बीवी अपने होने वाले दामाद के साथ करीब साढ़े तीन लाख रूपये नकद और लगभग पांच लाख के गहने लेकर फरार हो गई है।

बता दें कि जितेंद्र कुमार ने 16 अप्रैल को बेटी की शादी तय की थी। सभी रिश्तेदारों को निमंत्रण जा चुके थे और घर में जोरों-शोरों से शादी की तैयारियां चल रही थी। लेकिन अचानक एक दिन उनकी पत्नी घर से गायब हो गई। पहले तो सभी को लगा कि वह किसी रिश्तेदार के घर गई होगी, लेकिन जब वह देर तक नहीं लौटी, तो खोजबीन शुरू हुई. इसी बीच यह भी पता चला कि जिस युवक से बेटी की शादी तय थी, वह भी अचानक गायब हो गया है। फिर शक और गहरा हुआ। थोड़ी बहुत पूछताछ और मोबाइल डिटेल निकलवाने के बाद चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई, पत्नी और होने वाला दामाद एक साथ फरार हो चुके थे।

महिला द्वारा उठाए गए इस कदम से परिवार सकते में है, और सोशल मीडिया पर लोग इस अजीबो-गरीब मोहब्बत को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *