होने वाला ससुर ही निकला एक्स बॉयफ्रेंड, ऐसे खुली बहु की पोल-पट्टी!

एक तरफ जहां आजकल शादी को लेकर लोगों में हिचकिचाहट और डर का माहौल है, वहीं स्कॉटलैंड से सामने आई एक अनोखी कहानी ने सोशल मीडिया पर सबको हैरान कर दिया है। लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

दरअसल, एक स्कॉटिश महिला ने टिंडर डेटिंग ऐप पर अपनी प्रोफाइल बनाई, जहां उसकी मुलाकात एक शख्स से हुई। दोनों के बीच जल्दी ही नज़दीकियां बढ़ीं और रिश्ता गंभीर हो गया। शादी की बात शुरू होने पर युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को अपने माता-पिता से मिलवाने की सोची।

एक दिन दोनों पास के बार में गए, जहां युवक ने गर्लफ्रेंड की मुलाकात अपने पिता से कराई। लेकिन जैसे ही लड़की ने युवक के पिता को देखा, वो चौंक गई। युवक के पिता भी हैरान रह गए — क्योंकि दोनों पहले एक-दूसरे को डेट कर चुके थे!

महिला ने ‘रिलेटिवली ब्लॉन्ड’ नाम के पॉडकास्ट में अपनी कहानी साझा की। उसने बताया कि पिछले क्रिसमस पर उसने इस व्यक्ति को डेट किया था, लेकिन तब उसे ये नहीं पता था कि वो उसका भविष्य का ससुर बन सकता है। वह व्यक्ति उस समय काफी यंग नजर आता था।

अब महिला भावनाओं और उलझनों के बीच फंसी हुई है। वह अपने बॉयफ्रेंड से प्यार करती है और रिश्ता गंभीर है, लेकिन ससुर के साथ बिताया अतीत उसे परेशान कर रहा है। यह अनचाहा संयोग उसके रिश्ते के भविष्य पर सवाल खड़ा कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *