दिल्ली में कोरोना विस्फोट, केजरीवाल ने बताया महामारी की तीसरी लहर

दिल्ली में फिर एक बार कोरोना मरीज़ों की संख्या में ज़बरदस्त इज़ाफ़ा हुआ है. मंगलवार के आंकड़ों की बात करे तो यह दिल्ली में अब तक के एक दिन में आये सबसे ज्यादा केस है. स्वास्थ मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में रिकॉर्ड 6725 मामले सामने आये है. जो अब तक के एक दिन में सर्वाधिक है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने प्रेस से बात करते हुए कहा की इन आंकड़ों को देखकर लग रहा है की दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर आ गई है क्यूंकि सितम्बर से कोरोना मरीज़ो का आंकड़ा लगातार घाट रहा था. केजरीवाल ने कहा की लोगों को घबराने की ज़रूरत नहीं है क्यूंकि हम हालात पर पूरी तरह से नज़र बनाये हुए है.

केजरीवाल ने आगे कहा की लोगों को डरने की ज़रूरत नहीं है बस उन्हें सावधानी बरतनी होगी. दिल्ली में कोविद के मरीज़ों के लिए बेड और वेंटिलेटर्स की कोई कमी नहीं है. पिछले कुछ दिनों से हमने टेस्ट की संख्या भी बढ़ा दी है.

वही दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा की लोग कोरोना को अब सीरियसली नहीं ले रहे है और लापरवाही कर रहे है जिससे कोरोना के मामलों में अचानक वृद्धि हुई है.

दूसरी और एक्सपर्ट्स का मानना है की त्योहारों का मौसम आने की वजह से मार्किट में भीड़ भाड़ ज्यादा हो गई है. कोरोना बढ़ने का ये एक महत्वपूर्ण कारण है. साथ ही सर्दियों का मौसम और प्रदुषण की वजह से यह और तेज़ी से फ़ैल रहा है. अगर हालात ऐसे ही रहे तो जल्द ही यह आंकड़ा 12000 को भी छू सकता है.

कोरोना के चलते ब्रिटेन में फिर लगा लॉकडाउन, मरीजों की संख्या पहुंची 10 लाख के पार

चुनावों के बीच बिहार से ‘गायब’ हुआ कोरोना, हैरान करने वाले हैं आंकड़े

पुलवामा से पाकिस्तान और चीन से कोरोना तक खूब बोले पीएम मोदी, पढ़ें अहम बातें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *