पीएम के बाद आज सीएम नीतीश देंगे कई योजनाओं की सौगात, पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की तारीखों के एलान से पहले योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन का सिलसिला जारी है। केंद्र सरकार की तरफ से जहां पीएम की अगुवाई में बिहार में ऐसे एक के बाद एक चार कार्यक्रम हो चुके हैं वहीं अब सीएम नीतीश कुमार बिहार के अलग अलग जिलों को आज बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार विभिन्न नगर निकायों द्वारा राज्य योजना मद, स्मार्ट सिटी फंड सहित अन्य मद के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।


सीएम के आज के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव आनंद किशोर ने बताया कि मुख्यमंत्री राज्य के विभिन्न नगर निकायों द्वारा राज्य योजना मद एवं अन्य मद अंतर्गत 67.64 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 177 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा 68.66 करोड़ की 119 योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।


जिन योजनाओं का उद्घाटन सीएम के हाथों होना है उनमें 1.5 करोड़ की लागत से तैयार एक सम्राट अशोक भवन,101 पीसीसी रोड जिसकी कुल लागत 25.79 करोड़ रुपये, 58 आरसीसी नाला जिनकी कुल लागत 17.44 करोड़ रुपये, 8 सामुदायिक भवन जिनकी कुल लागत 6.03 करोड़ रुपये,पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा गांधी मैदान में मेगा स्क्रीन का उद्घाटन भी आज होना है इसकी कुल लागत 6.98 करोड़ रु, दो पार्क जिनकी लागत 2.74 करोड़ रुपये और जल जीवन हरियाली योजना के तहत अलग अलग योजनाओं की शुरुआत जिनकी लागत12.76 लाख रुपये है, शामिल हैं।

जिन योजनाओं शिलान्यास होना है उनमें बिहारशरीफ स्मार्ट सिटी एवं पटना स्मार्ट सिटी में 118.91 करोड़ की लागत से इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का शिलान्यास 5 सम्राट अशोक भवन का निर्माण जिसकी लागत 5.25 करोड़ रुपये आएगी,69 पीसीसी रोड पेवर ब्लॉक रोड नाली जिसकी लागत 31 करोड़ रुपये आएगी,38 आरसीसी नाला जिसकी लागत 23.93 करोड़ रुपये है,एक पार्क का निर्माण जिसकी लागत 3.90 करोड़ रुपये और एक सामुदायिक भवन का निर्माण जिसकी लागत1.51 करोड़ रुपये होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *