कन्हैया कुमार ने क्यों कहा तेजस्वी यादव को पढ़ा लिखा लठैत, जानें कैसे बढ़ी रार?

बिहार में विधानसभा की खली पड़ी सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा हैं, इसी उपचुनाव में कन्हैया कुमार बिहार के उपचुनाव का प्रचार करने पटना पहुंचे थे। पटना पहुंचने के बाद पहले तो रोड शो और शो के बाद जनता के संबोधन के दौरान कन्हैया कुमार ने तेजस्वी यादव को जमकर टारगेट करते हुए कहा की ये तो पढ़ा लिखा लठैत हैं। यहां आपको बता दें कि लठैत का मतलब होता हैं जो लट्ठमार भाषा बोलता हो। कन्हैया कुमार के अलावा Jignesh mevani जिग्नेश मेवाणी और हार्दिक पटेल ने भी जमकर राजनीतिक तंज कसें।

कांग्रेस के बिहार मुखायल सदाकत आश्रम में पहुंचने के बाद कन्हैया कुमार ने तेजस्वी पर राजनीति तंज कसना चालू कर दिया उन्होंने अपने ही स्टाइल बोला कि कितनी दुःख की बात हैं यह एक पढ़ा लिखा इंसान हो कर लठैत जैसी भाषा बोलता हैं। ऐसा कहा जा रहा हैं की ये बात कन्हैया ने तेजस्वी को सीधे तौर पर न कह कर इनडायरेक्टर ये बातें बोली हैं। ये सब तब हो रहा हैं जब कांग्रेस और राजद का महागठबंधन टूट गया हैं और राजद ने अकेले ही उपचुनाव लड़ने का फ़ैसला किया हैं, क्योंकि राजद पार्टी कांग्रेस के विधानसभा चुनाव की परफॉमेंस और कन्हैया के कांग्रेस पार्टी में शामिल दोनों ही बातों से ना खुश हैं।

स्कूल ड्रॉप आउट है, तेजस्वी यादव
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जो खुद पटना विश्वविद्याल में लॉ में ग्रेजुएशन किए हैं वही इनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव दिल्ली के एक स्कूल से 9वीं क्लास तक ही पढ़े हैं। तेजस्वी को छोटे पर से ही क्रिकेटर बनने का शौक था, अपने शौक को पुरा करने के लिए इन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दिया लेकीन इनके बड़े भाई तेज प्रताप 12वीं क्लास तक पढ़े हैं और इन्होंने कॉलेज में भी दाखिला लिया था लेकिन फेल हो जाने के कारण इन्होंने ने भी आगे की पढ़ाई छोड़ दिया। फिलहाल लालू की राजद पार्टी के उत्तराधिकारी छोटे बेटे तेजस्वी यादव ही हैं। जो पार्टी की कमान संभालें हुए हैं। राजनीति के गलियारों में तेजस्वी की पढ़ाई लिखाई अक्सर तंज का कारण बनती ही रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *