लालू यादव को इसी साल 30 अप्रैल को चारा घोटाले मामले में जमानत मिली थी। तभी से वो दिल्ली में अपनी बेटी, राज्यसभा सांसद मीसा भारती के घर पर रह रहे थे। वो 24 अक्टूबर दिन रविवार को अपनी बेटी मीसा और पत्नी राबड़ी देवी के साथ पटना आ रहे हैं। लालू वैसे 20 अक्टूबर को आने वाले थे लेकिन तब डॉक्टरों ने उन्हें यात्रा करने के लिए बिल्कुल माना कर दिया था। उस समय लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने कहा था कि जब डॉक्टर इन्हे यात्रा करने की इजाजत दे देंगे तभी वो पटना आयेंगे।दिसंबर 2017 में पटना से रांची चारा घोटाले में पेश होने गए लालू को सीबीआई ने कोर्ट से ही जेल भेज दिया था, तब से लेकर इस साल अप्रैल 2021 तक जेल में ही रहे। इस बीच साल 2018 के 10 मई को लालू अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी में शामिल होने के लिए पैरोल पर पटना आए थे।
