कैंची नहीं चलने पर पाकिस्तान के मंत्री ने दांतों से ही काट दिया फीता

पाकिस्तान के मंत्रियों और नेताओं के अक्सर ऐसे कारनामे देखने और सुनने को मिलते हैं जो लोगों को हंसने के लिए मजबूर कर देते हैं। हाल ही में इमरान खान के एक मंत्री का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह एक दुकान या शोरूम का उद्धाटन करते वक्त कैंची की जगह दांत से ही फीता काट देते हैं।

उनके इस वीडियो को यूज़र्स शेयर कर खूब मजे ले रहें हैं। दरअसल, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के जेल मंत्री फयाज अल हसन चौहान किसी शोरूम का उद्धाटन करने पहुंचे। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह दिखा कि इमरान सरकार के मंत्री फयाज अल हसन चौहान को उद्घाटन के दौरान एक लाल फीता काटना था जो कैंची से कट नहीं रहा था।

इसके बाद उन्होंने फीते को हाथों से पकड़ा और दांत से काटकर इस रस्म को पूरा किया। यह देखकर आसपास खड़े लोग भी हंसने और तालियां बजाने लगे। वीडियो में देखा जा रहा है कि मंत्री शोरूम का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे और इस बीच कई लोगों की मौजूदगी थी।

लेकिन जब उद्घाटन के दौरान उनको दी गई कैंची नहीं चली तो उन्होंने मुंह से ही फीता काटना तय किया और काटकर अंदर घुस गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग उनकी और पाकिस्तान के मंत्रियों की जमकर खिल्ली उड़ा रहे हैं।

कई लोग उन्हें जाहिल इंसान कह रहे हैं तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि “कैंची शायद चीन की होगी, इसलिए इन्होंने मुंह से फीता काटा।” इसी तरह के और ढेरों कमेंट यूजर्स कर रहे हैं। 

Read More:

  1. अब यहाँ से भी हटा राजीव गांधी का नाम, जानें
  2. नोएडा ट्विन टावर प्रकरण में जांच के लिए एसआईटी का गठन
  3. बिहार के स्कूली बच्चों के खातों में किताबें खरीदने के लिए भेजे जाएंगे पैसे
  4. जावेद अख्तर का कोर्ट में कबूलनामा, माना- कंगना को दी थी ऋतिक से विवाद सुलझाने की सलाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *