ऑपरेशन सिन्दूर को लेकर ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता नाना पटोले, मचा सियासी घमासान

कांग्रेस नेता नाना पटोले के बयान से सियासी भूचाल आ गया है। पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर किया था। जिस पर समस्त देशवासियों को गर्व है। साथ ही पाक को भी भारत की ताकत का पता चल गया कि अब ये पुराना भारत नहीं है कोई छेड़ेगा तो भारत छोड़ेगा नहीं। वहीं कांग्रेस नाना पटोले नेता ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर को बच्चों के वीडियो गेम के समान बताया है। नाना पटोले के इस बयान की भाजपा के नेताओं ने कड़ी निंदा की है।

पटोले ने आरोप लगाया कि विदेश मंत्री ने पहले ही पाकिस्तान को हमले की जानकारी दे दी थी, जिससे पाकिस्तान ने अपने लोगों को वहां से हटा लिया। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ ऐसे था जैसे बच्चे कंप्यूटर पर कोई खेल खेल रहे हों।

महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने यह कहते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की कि पटोले का बयान केवल हमारी सेना के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए अपमानजनक है। उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर कोई मज़ाक नहीं था। यह आतंकवादियों के ठिकानों पर किया गया एक साहसी मिशन था।” बावनकुले ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता शहीदों के परिवारों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, जो दर्शाता है कि कांग्रेस की सोच देश के खिलाफ है। इसके अलावा, उन्होंने राहुल गांधी पर भी हमला करते हुए कहा कि वह विदेशों में भारत की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं और सर्जिकल स्ट्राइक का अपमान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *