केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

दुनिया सहित भारत भर में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। संक्रमितों और मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। भारत वाहक ही ब्राज़ील को पछाड़कर कोरोना के कुल संक्रमितों के मामले में दुनिया मे दूसरे नंबर पर आ चुका है। अमेरिका इस मामले में पहले नंबर पर है। इस वायरस की चपेट में क्या आम क्या खास सभी आ चुके हैं। इसी क्रम में एक और केंद्रीय मंत्री इसकी चपेट में आ गए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले संसद के मॉनसून सत्र के दौरान दो दर्जन से अधिक संसद कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी खुद गडकरी ने ट्वीट करते हुए दी है। एक ट्वीट में उन्होंने ने लिखा,” कल, मैं कमजोर महसूस कर रहा था और अपने डॉक्टर से परामर्श लिया। मेरे चेकअप के दौरान, मुझे COVID 19 पॉजिटिव टेस्ट किया गया है। मैं वर्तमान में सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं के साथ अच्छा कर रहा हूं। मैंने खुद को अलग कर लिया है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि जो मेरे संपर्क में आए हैं वे सावधान रहें और प्रोटोकॉल का पालन करें। सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *