तेजस्वी ने कहा नीतीश के कार्यकाल में हुए 30 हजार करोड़ के घोटाले, नाम भी बताए

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी चुनाव प्रचार में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब तेजस्वी यादव ने जदयू-बीजेपी सरकार पर बड़े घोटाले का आरोप लगाया है। तेजस्वी ने अपने आरोप में कहा,’मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री जी को बजट का कैसे पता चलेगा? आपके कार्यकाल में सृजन घोटाले, धान घोटाले, तटबंध घोटाले सहित 30000 करोड़ के 60 घोटाले हुए है। यानि आपने गरीब जनता का 30 हज़ार करोड़ भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिए।

उन्होंने आगे कहा,’ इन घोटालों को स्वयं माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी विगत चुनाव में स्वीकार कर चुके है। इस 30 हज़ार करोड़ की राशि को क्या आप अनुबंध या नियोजन के नाम पर शोषण सह रहे युवाओं की नौकरियों को नियमित कर के वेतनमान नहीं दे सकते थे?’

तेजस्वी ने इस दौरान यह भी कहा कि अगर उनकी सरकार आई तो तो उत्पादकता बढ़ाएगी, निवेश को आकर्षित करेगी और नए उद्योग लगा कर राज्य की आय कई गुणा बढ़ाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार बिना भ्रष्टाचार पूरी पारदर्शिता से एक एक पैसा सही कार्य में लगाएगी।

तेजस्वी ने सीएम नीतीश के साथ निश्चय योजना पर सवाल उठाए और पूछा,’सात निश्चय और नल-जल के नाम पर आपने सरकारी धन के बंदरबांट का जो काला धंधा स्थापित किया है, उसे ध्वस्त कर क्या कर्मियों को वेतन नहीं दिया जा सकता?’

अपना और अपने दल का विजन बताते हुए तेजस्वी ने कहा,’नीतीश कुमार जी सोचते हैं कि हमारे द्वारा बहाल किए जाने वाले 10 लाख कर्मी सिर्फ इनकी तरफ़ कुर्सी पर ख़ाली बैठकर खाएंगे? हमारी सोच है कि 10 लाख युवाओं की बहाली से सरकार की कार्यकुशलता एव कार्य क्षमता बढ़ेगी, जन सुविधा बढ़ेगी, उत्पादकता व गुणवत्ता बढ़ेगी, खपत बढ़ेगी, सरकारी आय बढ़ेगी, आधारभूत संरचना बेहतर होगा और पूंजी निवेश होगा, लोगों की ख़रीदने की क्षमता बढ़ेगी, बिहार का पैसा बिहार के बाज़ार और अर्थव्यवस्था में ही घूमेगा जिससे सरकार की आय बढ़ती चली जाएगी और राज्य तेजी से विकास करता चला जाएगा।’

उन्होंने यह भी कहा कि अब यह सब बात X,Y,Z ज्ञान वाले स्वयंघोषित विश्वज्ञाता मुख्यमंत्री जी को कौन समझायें?

तेजस्वी ने बताया कहाँ से लाएंगे 10 लाख रोजगार के लिए बजट, नीतीश से कहा- मर्यादा बनाए रखें

बिहार चुनाव: चिराग के रोड शो में दिखी भारी भीड़, नितीश कुमार को दी खुली चुनौती

तेजस्वी-नीतीश कल दिखे साथ, आज हो रही बहस की बात, तेजस्वी बोले-

बिहार चुनाव: पहले चरण से ठीक पहले एक साथ बैठे दिखाई दिए नितीश कुमार, चिराग पासवान और तेजस्वी यादव

चिराग बोले अगर नीतीश सीएम बने तो प्रदेश हार जाएगा, कल पैर छूकर लिया था आशीर्वाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *