पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि अशोक लवासा ने मंगलवार को चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा दे दिया था। वह जल्द ही एशियाई विकास बैंक एडीबी) के उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। विधि मंत्रालय ने शुक्रवार रात को अधिसूचना जारी करके यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि राजीव कुमार वर्तमान चुनाव आयुक्त अशोक लवासा की जगह लेंगे, जो कि 31 अगस्त को अपने कार्यभार से मुक्त होंगे।
विधि मंत्रालय ने अधिसूचना में कहा, “राष्ट्रपति चुनाव आयुक्त के पद पर राजीव कुमार की नियुक्ति से खुश हैं। चुनाव आयुक्त के रूप में उनकी नियुक्ति उसी समय से प्रभावी होगी जब अशोक लवासा का इस्तीफा प्रभावी होगा।” कुमार को पिछले साल जुलाई में वित्त सचिव नियुक्त किया था और इस साल फरवरी में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था।