पंजाब के मोगा में गरजे राहुल,कहा-हम मोदी सरकार और नए कानूनों के खिलाफ लड़ेंगे, जीतेंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पंजाब दौरे पर हैं। यहां मोगा में वह ट्रैक्टर रैली में शामिल होंगे। कांग्रेस अगले तीन दिन तक खेती बचाओ यात्रा निकालेगी। आज दोपहर तकरीबन 12 बजे राहुल गांधी मोगा पहुंचे।

यहां उनका स्वागत पंजाब प्रभारी हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया। इसके बाद राहुल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सिस्टम में कुछ खामियां हैं लेकिन उन्हें बदल कर ठीक किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों की जमीनों पर 23 पूंजीपतियों की नजर है।


राहुल ने पंजाब में बोलते हुए हाथरस मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा,”कल मैं UP में था,उधर हिन्दुस्तान की एक बेटी को मार दिया गया और जिन लोगों ने मारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई और जिस परिवार की बेटी को मारा गया उनको अपने घर के अंदर बंद कर दिया गया। DM ने उनको धमकाया,मुख्यमंत्री ने धमकाया, ये है हिन्दुस्तान की हालत।”


कोरोना काल मे कृषि संबंधित बिल लाने पर मोदी सरकार की आलोचना करते हुए राहुल ने कहा,”कोरोना के समय इन 3 कानूनों को लागू करने की क्या जरूरत थी? कानून लागू करने थे तो लोकसभा, राज्यसभा में बातचीत करते। PM कहते हैं कि किसानों के लिए कानून बनाए जा रहे हैं, अगर किसानों के लिए कानून बनाए जा रहे हैं तो लोकसभा, राज्यसभा में खुलकर बात क्यों नहीं की?”


राहुल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा,”पंजाब का किसान, हरियाणा का किसान, पूरे हिन्दुस्तान का किसान एक इंच पीछे नहीं हटेगा हम नरेंद्र मोदी की सरकार, इन कानूनों के खिलाफ लड़ेंगे और इन लोगों को हरा के दिखाएंगे।”

आपको बता दें कि विपक्ष के भारी विरोध के बावजूद हाल ही में संसद के मानसून सत्र के दौरान कृषि से संबंधित तीन बिल संसद से पास कराए गए थे।

किसान इन्ही बिलों का विरोध कर रहे हैं। सरकार जहां इसे किसानों के लिए बेहतर बता रही वहीं विपक्ष इसे किसानों के लिए हितकर नही मानता है।

बिहार चुनाव- एनडीए में फूट? एलजेपी के 143 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान करेंगे चिराग!

सीट बंटवारे पर संग्राम, एनडीए से लोजपा तो महागठबंधन से कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल, जानें

चुनावी मौसम में पोस्टर वॉर, एनडीए के पोस्टर पर नीतीश मोदी साथ, राजद में तेजस्वी का दिख रहा चेहरा, लालू गायब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *