कम दबाव के प्रभाव के कारण भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए ओडिशा के 8 जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी की गई हैं।
कम दबाव के कारण पूरे ओडिशा में भारी बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में आज डिप्रेशन रहेगा लेकिन चक्रवात की कोई संभावना नहीं है।
कम से कम 45 से 55 किमी / घंटा हवा की गति का अनुमान डिप्रेशन के प्रभाव के कारण लगाया गया हैं। भारतीय मौसम विभाग ने आज दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों पर बंगाल की खाड़ी के ऊपर डिप्रेशन की भविष्यवाणी की हैं।
जिन 8 जिलों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की गई है, वे हैं- बरगढ़, बौध, सोनपुर, कंधमाल, नुआपाड़ा, बलांगीर, कालाहांडी और नबरंगपुर।
इन जिलों के कुछ स्थानों पर 11 से 20 सेमी बारिश हो सकती हैं। इसी तरह ओडिशा के 16 जिलों के लिए यलो वार्निंग जारी की गई है।
मौसम विभाग ने फिर 13 सितंबर को भारी बारिश की पीली चेतावनी जारी की हैं। बारिश की चेतावनी के कारण मछुआरों को समुद्र में जाने से रोक दिया गया हैं।
