भारत मे हो रहे हर दिन 11 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट, जल्द ही अमेरिका को पीछे छोड़ देंगे- डॉ हर्षवर्धन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने आज राज्यसभा में एक अहम और बड़ा बयान दिया है। डॉ हर्षवर्धन ने बताया कि भारत मे प्रतिदिन कोरोना टेस्ट के आंकड़े 11 लाख से ज्यादा हैं और हमसे आगे सिर्फ अमेरिका है। उन्होंने आने वाले कुछ दिनों में अमेरिका को भी पछाड़ देने की बात भी कही है। साथ ही यह भी कहा कि भारत मे कोरोना संक्रमण और मौतों के जो अनुमान लगाए गए थे वह सारे गलत साबित हुए हैं।

डॉ हर्षवर्धन ने कहा, “जुलाई-अगस्त में भारत में 300 मिलियन कोरोना मामले और 5-6 मिलियन मौतों की बात कही गई थी। 135 करोड़ के इस देश में हम 11लाख टेस्ट कर रहे हैं। हमसे ज्यादा कुल 5करोड़ टेस्ट अभी तक अमेरिका ने किए हैं। हम जल्द ही अमेरिका को टेस्टिंग में पीछे छोड़ देंगे।”

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, “पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा देश मिलकर कोरोना की लड़ाई को लड़ रहा है। पिछले 8 महीनों से जिस तरह से पीएम मोदी ने कोरोना से संबंधित छोटी से छोटी चीजों को बड़ी गहराई से मॉनिटर किया, लोगों को गाइड किया,उन्होंने सबकी सलाह ली। इसके लिए उन्हें इतिहास में याद किया जाएगा।”

आपको बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का बयान ऐसे वक्त में सामने आया है जब भारत मे प्रतिदिन कोरोना संक्रमण और मौतों के आंकड़ों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं इस मुद्दे पर विपक्ष लगातार सरकार की नीतियों और कोरोना से लड़ाई में उठाये गए कदमों की आलोचना करता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *