जम्मू और कश्मीर : पीएम मोदी के दौरे से पहले जम्‍मू में धमाका, पुलिस ने आतंकी एंगल से नकारा

जम्मू-कश्मीर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए कार्यक्रम स्थल से 12 किमी दूर एक मैदान में विस्फोट की सूचना मिली है। धमाका जम्मू जिले के ललियाना गांव में हुआ।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विस्फोट की प्रकृति की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा, “यह आतंकवाद से संबंधित नहीं लगता। विवरण का पता लगाया जा रहा है।” एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई के हवाले से कहा, “हमें संदेह है कि यह उल्कापिंड हो सकता है …. बिजली हो सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। इसके लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जम्मू संभाग के सांबा जिले की पल्ली पंचायत में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर पीएम मोदी देशभर की ग्राम सभाओं को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी रविवार को जम्मू-कश्मीर में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें बनिहाल-काजीगुंड सड़क सुरंग, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे और रातले और क्वार जलविद्युत परियोजनाएं शामिल हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *