अरुणाचल: सेना के सात जवान हिमस्खलन की चपेट में, तलाशी अभियान जारी, विमान से भेजे विशेषज्ञ

अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन की चपेट में सेना के सात जवान घायल हो गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने दिल्ली में बताया कि उनकी तलाश और बचाव अभियान जारी है।

हिमस्खलन की घटना राज्य के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में हुई। लापता जवान रविवार को गश्त कर रही टीम का हिस्सा थे। तभी वे हिमस्खलन की चपेट में आ गए। एक सूत्र ने बताया कि जवानों का तलाशी एवं बचाव अभियान जारी है।

विशेषज्ञों की टीम को विमान से मौके पर भेजा गया है, ताकि बचाव कार्य में उनकी सेवाएं ली जा सकें। इलाके में मौसम खराब है और पिछले कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है, ऐसे में बचाव कार्य भी प्रभावित हो सकता है। फिलहाल खोज और बचाव कार्य जारी है।

बचाव अभियान में सहायता के लिए विशेष टीमों को एयरलिफ्ट किया गया है। इन्होंने कहा, “पिछले कुछ दिनों से भारी बर्फबारी के साथ क्षेत्र में खराब मौसम देखा जा रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *