आईपीएल के महत्वपूर्ण मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को बुरी तरह से रोंदते हुए 10 विकेट से जीत हासिल की है. चेन्नई की टीम को आईपीएल के इतिहास में मिली यह उसकी सबसे बुरी हार है.
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके 3 रन पर 4 बल्लेबाज़ पवेलियन लौट गए. 30 रन पर चेन्नई की टीम 6 विकेट गवां चुकी थी. एक बार तो उसका 50 रन का आंकड़ा छूना भी मुश्किल लग रहा था.
आखरी में सैम कुरेन के 52 रनों की बदौलत चेन्नई की टीम 114 रनों का आंकड़ा छू सकी. चेन्नई की तरफ से मैच में 3 छक्के लगे. 2 छक्के सैम कुरेन ने लगाए और एक कप्तान धोनी ने.
मुंबई की तरफ से बोल्ट ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट चटके. वहीँ बुमराह और राहुल चहर ने 2-2 विकेट लिए. पर्पल कैप की दौड़ में बुमराह 17 विकेटों के साथ दूसरे स्थान पर है और बोल्ट 16 विकटों के साथ तीसरे स्थान पर है.

वहीँ मुंबई ने 12 ओवरों में बिना विकेट खोये यह मैच आसानी से जीत लिया. मुंबई की तरफ से डी कॉक ने 46 और इशान किशन ने 68 रन बनाये. यह मैच जीतकर मुंबई पॉइंट्स टेबल में फिर से नंबर 1 बन गई है. इसके साथ ही मुंबई का सुपर 4 का टिकट लगभग पक्का हो गया है वहीँ चेन्नई की टीम का आईपीएल से निकलना भी तय हो गया है. चेन्नई की टीम आईपीएल में सबसे निचले स्थान पर है.
IPL 2020:MIvsCSK: चेन्नई के लिए आईपीएल में बने रहने का आखरी मौका, मुंबई जीती तो सुपर 4 का टिकट पक्का
