पूर्व बीजेपी विधायक का बयान बना विवाद का कारण: “दो हिंदू लड़कियों के बदले 10 मुस्लिम लड़कियां लाओ, शादी करो”

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज से पूर्व बीजेपी विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। सिंह ने एक सभा में कहा कि “अगर दो हिंदू लड़कियों को मुस्लिम युवकों ने ले लिया है, तो हिंदू युवक भी 10 मुस्लिम लड़कियों से शादी करें, बाकी जिम्मेदारी मेरी।”
यह बयान 16 अक्टूबर को डुमरियागंज के धनखरपुर गांव में दिए गए भाषण के दौरान सामने आया, जहाँ दो हिंदू महिलाओं के कथित रूप से मुस्लिम पुरुषों से शादी कर धर्म परिवर्तन करने की खबर थी। उनका वीडियो वायरल होते ही सियासी माहौल गरमा गया।
सिंह ने कहा, “जो भी हिंदू युवक किसी मुस्लिम लड़की से भागकर शादी करेगा, मैं उसकी शादी और नौकरी दोनों की व्यवस्था करूंगा। यह योगी जी का समय है, अब डरने की जरूरत नहीं है।” विवाद बढ़ने पर भी उन्होंने अपने बयान पर कोई पछतावा नहीं जताया और कहा कि “पहले यह इलाका ‘मिनी पाकिस्तान’ कहलाता था, अब हिंदुओं को जवाब देना होगा।”
समाजवादी पार्टी की विधायक सैयदा खातून ने इस बयान को महिलाओं और मुस्लिम समुदाय का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान जानबूझकर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के लिए दिए जा रहे हैं और प्रशासन इस पर मौन बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *