भारती सिंह तक पहुंची ड्रग्स की आंच, पति समेत गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स को लेकर घिरे बॉलीवुड से आज भी इससे जुड़ी ख़बरोने के आने का सिलसिला लगातार जारी है। कई बड़े नाम इसकी जद में आ चुके हैं। इसी क्रम में ताजा नाम जो सामने आया है वह कॉमेडियन भारती सिंह का है। नारकॉटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की तरफ से आज उनके प्रोडक्शन हाउस और घर पर छापेमारी की गई।

छापेमारी के क्रम में भारती सिंह के घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया। गांजे की बरामदगी के बाद खबर यह भी है कि भारती और उनके पति हर्ष दोनो ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकार कर ली है। इस मामले में भारती और उनके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक भारती सिंह का ड्रग्स मामले में नाम एक ड्रग पैडलर से पूछताछ के बाद सामने आया था।

आपको बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड के कई नामी अभिनेताओं और अभिनेत्रियों से ड्रग्स के अलग-अलग मामलों को लेकर पूछताछ की जा चुकी है। भारती से पहले इसी महीने अर्जुन रामपाल से 13 नवम्बर को एनसीबी की टीम ने तकरीबन 7 घण्टे पूछताछ की थी। अर्जुन रामपाल की लिव इन पार्टनर से भी पूछताछ हुई थी वहीं उनके दोस्त को ड्रग्स से जुड़े मामले में गिरफ्तार भी किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *