अभिनेता आमिर खान के ऊपर भाजपा सांसद के बिगड़े बोल

मध्यप्रदेश के मंदसौर से भाजपा सांसद सुधीर गुप्ता के बिगड़े बोल देखने को मिले। विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या नियंत्रण के लिए कठोर कदम उठाए जाने की जरूरत की बात कहते हुए उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को घेरा।

उन्होंने कहा कि भारत के जनसंख्या को असंतुलित करने में हीरो आमिर खान जैसे लोगों का हाथ है जिन्होंने औरत को मशीन समझ रखा है। भाजपा सांसद के विवादित बोल थे कि, “आमिर खान जैसे बेशर्मों ने महिला को बच्चा पैदा करने वाली मशीन समझ रखा है।

जनसंख्या बढ़ाने में आमिर खान जैसे बेशर्मों का हाथ है। पहली पत्नी रीना 2 बच्चों के साथ, दूसरी पत्नी किरण राव कहाँ भटकेगी बच्चे के साथ, उसकी चिंता नहीं, लेकिन दादा आमिर तीसरी की खोज में जुट गए हैं। हम अपने विकास के नए पैमाने तय कर लें, हमें जनसंख्या नियंत्रण करना होगा।

इन भ्रष्ट इरादों को रोकना पडे़गा। और आमिर खान जैसे लोगों को, जिन्होनें महिला को मशीन समझ रखा है बच्चा पैदा करने की, इन बेशर्मों को कहीं-न-कहीं रोकना पडे़गा। बहुत ही स्पष्ट है कि आखिरकार हमें एक न एक दिन तो विचार करना पड़ेगा। मैंने कई बार देखा कि 1 इंच की भूमि भारत की बढ़ी नहीं है और आबादी 140 करोड़ तक पहुंच गई है। ना तो शुभकामनाएं बनती हैं, ना बधाई बनती है।”

वहीं ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश राज्य विधि आयोग ने अपनी वेबसाइट पर ‘जनसंख्या नियंत्रण विधेयक’ का ड्रॉफ्ट अपलोड कर दिया है और 19 जुलाई तक जनता से राय मांगी है। ड्राफ्ट के मुताबिक़ दो से अधिक बच्चों वाले अभिभावकों को सरकारी सुविधाओं से वंचित कर दिया जाएगा एवं वे निकाय चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगे।

Read More

  1. सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को जारी किए नए निर्देश, नागरिकता संशोधन कानून को लेकर है मामला
  2. उत्तर प्रदेश में एक और चुनाव से अलग हुई बसपा, सुप्रीमो मायावती ने सपा को घेरा
  3. ओमप्रकाश राजभर के लिए महंगा पड़ा गाजी की मजार पर जाना, ईट पत्थर से मारने की मिली धमकी
  4. आज से फिर शुरू होगा जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम
  5. राजद ने चिराग पासवान पर फिर डाले डोरे, अब श्याम रजक पहुंचे मुलाकात करने
  6. उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नीति 2021 का ड्राफ्ट हुआ तैयार
  7. प्रधानमंत्री मोदी जल्द करेंगे वाराणसी का दौरा, ये सब देंगे सौगात

One thought on “अभिनेता आमिर खान के ऊपर भाजपा सांसद के बिगड़े बोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *