बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान हो चुका है। इसी के साथ ग्राउंड से लेकर पार्टी दफ्तरों तक छोटे नेताओं से लेकर आम जनता तक कि आवभगत की जाने लगी है। कोई किसी को इस चुनावी सीजन में नाराज नही करना चाहता है।
हालांकि आयोग की गाइडलाइंस की वजह से इस बार ऑन ग्राउंड सक्रियता कम ही रहेगी इसके बावजूद बिहार में यह सभी जानते हैं कि सोशल मीडिया के भरोसे तो चुनाव में कम से कम हार जीत तय नही हो सकती है।
इसी क्रम में प्रत्याशियों के खर्च की सीमा भी आयोग ने तय कर दी है। अब जिला प्रशासन मार्केट से सर्वे करने के बाद हर चीज पर होने वाले खर्च पर नजर रखने के लिए रेट लिस्ट तय कर रहा है। इस लिस्ट में रसगुल्ले से लेकर समोसा, खादी टोपी, पट्टा, पगड़ी से लेकर पान इत्यादि तक कई वस्तुएं हैं।
साथ ही खास बात यह है कि चाहे प्रत्याशी खाएं या खिलाएं, खुद पहनें या दूसरे को पहनाएं यह खर्च उनके खाते में ही जोड़ा जाएगा। भागलपुर जिला प्रशासन की तरफ़ जारी लिस्ट में रेट कुछ इस प्रकार हैं-
50 या उससे अधिक बैठने की क्षमता वाले बस का दर – 2850 रुपए
40 से 49 सीट वाली बस का दर – 2600 रुपए
मिनी बस (23 से 39 सीट) – 2000 रुपए मैक्सी,
सीटी राईड, विंगर, टेम्पो आदि (14 से 22 सीट) – 1500 रुपए
छोटी कार (सामान्य) – 800 रुपए
छोटी कार वातानुकूलित – 900 रुपए
ट्रैक्टर, जीप, कमांडर आदि – 900 रुपए
बोलेरो, सुमो और मार्शल – 1000
रुपएऑटो रिक्शा – 500 रुपए प्रति दिन
मोटरसाइकिल – 250 रुपए प्रतिदि
नई-रिक्शा – 600 रुपए प्रतिदिन
रिक्शा-400 रुपये प्रति दिन
ठेला-600 रुपये प्रति दिन
गुलाब फल-पांच रुपये पीस
गेंदा फूल- 20 पीस का 200 रुपये
फूल रजनीगंधा-20 पीस 300 रुपये
फूल माला छोटा- 20 रुपये पीस
फूल माला बड़ा-एक हजार रुपये पीस
टोपी खादी-150 रुपये टोपी कपड़ा सूती – 30 रुपए
पगड़ी – 150 रुपये पीस
टोपी कैप-55 रुपये पीस
बैच छोटा-45 रुपये पीस
बैच बड़ा- 65 रुपये पीस
छह पूड़ी-सब्जी-35 रुपये पैकेट
भोजन ननवेज – 150 रुपए प्रति थाली
भोजन भेज – 150 रुपए प्रति थाली
चावल-अंडा-कड़ू-80 रुपये थाली
चाय साधारण – 05 रुपए
चाय स्पेशल – 10 रुपए
कॉफी-15 रुपये
समौसा – 08 रुपए प्रति पीस
रसगुल्ला – 10 रुपए पीस
पान-10 रुपये पीस
यह भी पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव- जानें कोरोना काल मे कुल कितने बूथ और कितने मतदाता होंगे चुनाव में शामिल
यह भी पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव-चुनाव आयोग ने तय की प्रत्याशियों की खर्च सीमा, जानें
यह भी पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव- राजद को इस दल का मिला साथ, जानें कितना होगा असर
यह भी पढ़ें बिहार विधानसभा चुनाव- नितीश सरकार और राजद में ज़ुबानी जंग तेज़, एक दूसरे को बता रहे है बीते युग की पार्टी
