बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव ने कहा “हम थेट बिहारी है, मेरा DNA भी शुद्ध है. जो वादा करेंगे उसे पूरा करेंगे”

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के मुख्यमंत्री के चेहरे तेजस्वी यादव आज समस्तीपुर पहुंचे जहां उन्हें एक चुनावी सभा को सम्भोदित करना था. यहीं पर तेजस्वी ने ABP News से ख़ास बातचीत की और चुनावी मुद्दों पर बातचीत की.

तेजस्वी ने ख़ास बातचीत में कहा “बिहार की जनता एक पैर पर हमारे साथ खड़ी है. बिहार की जनता के साथ हम इस सरकार को गिराने जा रहे है और नई सोच के साथ सरकार बनाने जा रहे है. बिहार की जनता बिहार के नौजवान बेरोज़गारी से तंग आ चुके है.”

बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने फिर दोहराया की उनकी सरकार आते ही जो वह पहला काम करेंगे वो 10 लाख स्थाई नौकरियां देने का होगा. उन्होंने आगे कहा हम “थेट बिहारी है, मेरा DNA भी शुद्ध है. जो वादा करेंगे उसे पूरा करेंगे.”

पर जब तेजस्वी से पूछा गया की बीजेपी ने  10 लाख नौकरियां देने वाली बात पर कहा था की तेजस्वी 10 लाख तमंचे देंगे नौकरियां नहीं. इस बात पर पलटवार करते हुए तेजस्वी ने कहा “NDA की कथनी और करनी में फरक है.

अभी नितीश कुमार NDA का चेहरा है. बाद में कौन होगा उन्हें इसका नहीं पता. जो कहते है वो करते नहीं. उनकी सोच और विचार तलवार और तमंचे पर ही रहती है इसलिए सबको खुद जैसा समझते है.”  

इससे पहले आज आज लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और राजद नेता तेजप्रताप यादव ने हसनपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन भरा। इस दौरान उनके साथ तेजस्वी यादव भी मौजूद थे.

NDA की सरकार पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा की इस सरकार ने प्रदेश को न विशेष राज्य का दर्जा दिया न विशेष पैकेज दिया. प्रदेश की कानून व्यवस्ता चरमरा चुकी है. इस बार जनता ने सरकार बदलने का मन बना लिया है.

हरियाणा सरकार ने जल परीक्षण के लिए नवाचार समाधान निकाला : अति आधुनिक चलती-फिरती जल परीक्षण प्रयोगशाला वैन का शुभारंभ

गरीब कल्याण रोज़गार अभियान के तहत अब तक लगभग 32 करोड़ श्रमदिवस रोजगार सृजित किए गए

बिहार चुनाव – पहले चरण के लिए 52,000 से ज्यादा मतदाता पोस्टल बैलेट से करेंगे मतदान

राष्ट्रीय कामधेनु आयोग ने इस वर्ष “कामधेनु दीपावली अभियान” मनाने के लिए देशव्यापी अभियान शुरू किया

बिहार विधानसभा चुनाव- तेजप्रताप को मिला राजद से सिंबल, बदल गई है सीट

राजद के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से सहयोगी समेत कई बड़े नाम गायब, लालू परिवार से चार नाम, जानें

बिहार चुनाव: चुनावी दंगल में उतरे कन्हैया कुमार, बीजेपी की उड़ाई खिल्ली, बोले बीजेपी में शामिल होते ही सारे पाप धुल जाते है

बिहार में 50 सीटों पर लड़ेगी शिवसेना, पप्पू यादव के साथ गठबंधन संभव, संजय राउत आएंगे पटना, पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *