बिहार चुनाव: “गुस्सा नहीं नफरत करती है नितीश सरकार ने बिहार की जनता”- तेजस्वी यादव

महागठबंधन के मुख्यमंत्री के चेहरे और RJD के नेता तेजस्वी यादव ने नितीश कुमार के ऊपर ज़ुबानी हमले तेज़ कर दिए है. इसी क्रम में उन्होंने कहा “बिहार की जनता नितीश सरकार से गुस्सा नहीं बल्कि नफरत करती है.”  

तेजस्वी यादव हिलसा विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए पहुंचे थे. यहाँ उन्होंने ‘द वायर’ को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने यह बात कही. द वायर से बात करते हुए तेजस्वी बोले “लोगों में गुस्सा बहुत है. गुस्सा कहना ठीक नहीं होगा, हो सकता है यह नफरत हो मौजूदा सरकार से. लोगों की उमीदे और आशाएं है. हम लोगों ने विकल्प दिया है.”

तेजस्वी ने आगे नितीश कुमार पर काम न करने का आरोप लगाते हुए कहा  “लोगों ने 15 साल बहुत मौका दिया. मगर अभी भी बिहार में गरीबी सबसे ज्यादा है. बिहार देश का सबसे युवा प्रदेश है और बेरोज़गारी में सबसे आगे है. यहाँ शिक्षा पूरी तरह से चौपट हो चुकी है. अस्पतालों बेहाली की हालत में है जो हमने कोरोना के समय भी देखा. पलायन यहाँ बहुत बड़ा मसला है. प्रदेश का सारा पैसा बाहर जा रहा है.”

इंटरव्यू में तेजस्वी ने फिर से 10 लाख बेरोज़गारों को पक्की नौकरी देने की बात दोहराई. लालू प्रसाद यादव की तस्वीर पोस्टरों और चुनावी सभाओं में इस्तेमाल न करने के मुद्दे पर तेजस्वी ने कहा की लालू यादव को पोस्टरों की ज़रूरत नहीं पड़ती. वह जनता के दिल में बस्ते है.

आपको बतादें की इससे पहले सुबह राष्ट्रीय जनता दाल ने पटना में अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया था. इसे तेजस्वी यादव ने जारी किया. इस मौके पर पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद थे. पार्टी ने इससे इसे ‘प्रण हमारा संकल्प बदलाव का’ नाम दिया है.

घोषणा पात्र को जारी करते हुए तेजस्वी ने फिर से 10 लाख नौकरियों के अपने वादे को दोहराया और कहा की वह नौजवानों को पक्की नौकरियां देंगे. यही नहीं, उन्होंने 22 फीसदी बजट केवल शिक्षा पर खर्च करने की बात भी कही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *