Bihar Election 2020: श्रेयसी के लिए जमुई में चिराग मांग रहे वोट, कहा-छोटी बहन की मदद करें

बिहार विधानसभा चुनावों में प्रचार पूरे उफान पर है। बीजेपी-जदयू-राजद सहित अन्य दलों के स्टार प्रचारक अब अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में धुंआधार रैलियां कर समर्थन जुटा रहे हैं। हालांकि इन चुनावों में चिराग के रुख ने कई दलों और उनके उम्मीदवारों को संशय में डाल दिया है।

चिराग जहां जदयू के खिलाफ मुखर हैं वहीं राजद को लेकर वह चुप्पी साधे हुए हैं वहीं कुछ सीटों पर उन्होंने बीजेपी के खिलाफ भी उम्मीदवार उतारे हैं।


चिराग ने पहले कहा था कि उनकी पार्टी सिर्फ जदयू के उम्मीदवारों के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारेगी लेकिन भागलपुर और समस्तीपुर से बीजेपी उम्मीदवारों के खिलाफ जहां उन्होंने उम्मीदवार उतार दिए वहीं जमुई जहां से वह फिलहाल सांसद हैं वहां उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार श्रेयसी सिंह के सपोर्ट की बात कही है। दूसरी तरफ लगातार बीजेपी नेता बीजेपी-जदयू गठबंधन की बात कर रहे और चिराग पर मतदाताओं को कंफ्यूज करने की तोहमत लगा रहे हैं।

चिराग पासवान ने एक ट्वीट के माध्यम से श्रेयसी सिंह के लिए वोट मांगते हुए लिखा,’जमुई विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी छोटी बहन श्रेयशी सिंह को ढेर सारी शुभकामनाए।लोजपा के सभी कार्यकर्ताओं से अपील है की श्रेयशी की मदद करें।

भाजपा प्रत्याशी और लोजपा प्रत्याशी ही मिल कर युवा बिहार नया बिहार बनाएँगे।जे॰डी॰यू॰ को दिया गया एक भी वोट शिक्षकों लाठी खाने पर मजबूर करेगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *