बलिया हत्याकांड: मुख्य आरोपी धर्मेंद्र सिंह आया पुलिस के शिकंजे में, खुद को बताया बेक़सूर

बलिया गोलीकांड का मुख्य आरोपी धर्मेंद्र सिंह आखिर पुलिस के शिकंजे में आ ही गया. गोलीकांड के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था. पुलिस ने धर्मेद्र को लखनऊ से गिरफ्तार किया है. धर्मेद्र को STF ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होने के बाद भी वह लगातार खुद को बेक़सूर बता रहा है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार धर्मेंद्र ने बलिया जिला कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए एक अर्ज़ी भी लगाई थी. मगर इसके ऊपर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. पुलिस ने धर्मेंद्र को पकड़ने के लिए 12 टीमें बनाई थी जो लगातार छापेमारी कर रही थी. पुलिस ने धर्मेद्र पर 50 हज़ार का इनाम भी घोषित किया हुआ था. इस मामले में अभी तक 9 लोगों को पुलिस अपनी हिरासत में ले चुकी है.

आपको बतादें इससे पहले कल धर्मेंद्र ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें उसने अपने आपको बेक़सूर बताया था. उसने वीडियो में कहा था की उस पर जानलेवा हमला हुआ जिसके बाद उसे यह कदम उठाना पड़ा. धर्मेंद्र ने इस मामले में आरोपी पक्ष के साथ SDO और CO के मिली भगत होने का आरोपी भी लगाया था.

वहीँ दूसरी ओर बलिया से बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह खुलकर आरोपी धर्मेंद्र के समर्थन में आ गए है. उन्होंने कहा की धर्मेद्र ने अपने बचाव में गोली चलाई. अगर वह ऐसा नहीं करता तो वहाँ मौजूद भी धर्मेंद्र और उसके परिवार को मार डालती.

मीडिया पर आरोप लगते हुए सुरेंद्र सिंह ने कहा मीडिया सिर्फ एक पक्ष की तरफ से रिपोर्टिंग कर रही है. असली मामला सामने नहीं आ रहा.

बलिया हत्याकांड: आरोपी के बचाव में खुलकर सामने आये बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह, धर्मेद्र सिंह ने वीडियो जारी कर खुद को बताया बेक़सूर

बलिया हत्याकांड: MLA सुरेंद्र सिंह ने माना मुख्या आरोपी है बीजेपी का कार्यकर्ता, कहा ‘अपने बचाव में चलाई गोली’

बलिया हत्याकांड: परिवारवालों ने पुलिस पर लगाया आरोपी को बचाने का आरोप, तस्वीरो में देखिये क्या हुआ

दुकानों के अलॉटमेंट के दौरान बलिया में चली गोली, एक की मौत, सीएम योगी ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *