NCB ने ड्रग मामले में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियां दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर को सम्मान जारी कर पेश होने के लिए कहा है. ANI के मुताबिक दीपिका पादुकोण NCB के सामने 25 सितम्बर को पेश होंगी वहीँ सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को NCB ने 26 सितम्बर को तलब किया है. वहीँ टाइम्स नाउ के मुताबिक रकुल प्रीत सिंह, सिमोन खंबाटा और श्रुति मोदी को 24 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है.
सुशांत सिंह मामले में ड्रग एंगल की जांच कर रही NCB ने अपनी इंवेस्टिंग्शन में पाया की बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां ड्रग के इस खेल में शामिल है. सुशांत मामले में जब उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की गिरफ्तारी हुई तो धीरे-धीरे बॉलीवुड के इस ‘डर्टी गेम’ की परतें खुलने लगी.
हाल ही में एक चैट सामने आयी थी जिसमें N, J, S, D और K आपस में ड्रग्स के लेनदेन की बात कर रहे थे. इस चैट के वायरल होने के बाद हंगामा मच गया था. चैट की जांच के बाद पता चला की इसमें D नाम की शक्शियत और कोई नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण है. इस चैट में K नाम की शक्शियत है करिश्मा जो KWAN नाम की टैलंट मैनेजमेंट एजेंसी में एक कर्मचारी के तौर पर काम करती है. वायरल हुई इस चैट में D K से ड्रग्स का बंदोबस्त करने के लिए कहती हुई दिखाई दे रही है.
वहीँ दूसरी तरफ सुशांत केस में पहले ही गिरफ्तार हो चुके ड्रग पैडलर्स ने खुलासा किया था की उन्होंने सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर को भी वह अलग-अलग समय पर कई बार ड्रग्स की डिलीवरी दी है.
हाई प्रोफाइल केस होने की वजह से NCB इस मामले में बहुत सावधानी से आगे बढ़ रही है. वह सारे सबूत जुटाने के बाद ही लोगों को पूछताछ के लिए बुला रही है.
ड्रग्स खरीदने,बेचने और इस्तेमाल करने में शामिल हैं रिया चक्रवर्ती, बढ़ेगी मुसीबत, पढ़ें
