आंध्रप्रदेश- कैंसर अवेयरनेस रन का हुआ आयोजन, जानें

आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में ग्रेस कैंसर रन 2020′(कैंसर अवेयरनेस रन) को पुलिस महानिदेशक दामोदर गौतम सवांग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा,”ये बहुत बड़ा वर्चुअल कार्यक्रम है जिसमें हमारा देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी लोग इसमें वर्चुअली हिस्सा ले रहे हैं।”


उन्होंने आगे बताया, “इसके द्वारा हम कैंसर के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे और फिटनेस को भी बढ़ावा दे रहे हैं। जागरूकता कैंसर की रोकथाम का एक मात्र उपाए है इसलिए लोगों में जागरूकता फैलाकर हम लोगों को कैंसर से बचने के लिए तैयार कर रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *