उत्तराखंड-फिर आसमान से आफत बरसने का अनुमान, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम बदलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी सूचना के मुताबिक रविवार और सोमवार को प्रदेश के मैदानी और पर्वतीय इलाको में भारी बारिश हो सकती है।

इसके साथ ही कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। इसे लेकर रविवार और सोमवार के लिए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक और सीनियर मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से शनिवार यानी आज के दिन भी पहाड़ से लेकर मैदान तक तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग इसे लेकर एक्टिव हो गया है। डीएम डॉ आर राजेश कुमार ने इन सूचनाओं के मद्देनजर आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागीय अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

सीनियर मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने यह भी बताया कि पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक भारी बारिश होने के कारण पारे में अचानक से तेजी आएगी जिससे ठंड दस्तक दे देगी। 

यहां कई दिनों से रात में न्यूनतम पारा पहले से ही 20 डिग्री सेल्सियस से कम है जिसमें की बारिश होने से और गिरावट दर्ज होने की संभावना है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में इस बार मानसून की सक्रियता एक हफ्ते बाद तक जारी रही लेकिन फीसदी में गिरावट दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *