उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023: कांग्रेस ने जारी की 15 उम्मीदवारों की सूची, महिलाओं को दी प्राथमिकता

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गईं हैं।मंगलवार को पहले चरण का नामांकन शुरू होने के बाद कांग्रेस ने लखनऊ क्षेत्र के लिए अपने 15 पार्षदों की लिस्ट जारी कर दी।

सूची में कांग्रेस ने 15 में से 7 महिलाओं को अपना उम्मीदवार बनाया है।पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव की तरह दोबारा महिलाओं को प्राथमिकता दी है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार उत्‍तर प्रदेश निकाय चुनाव में लखनऊ के 15 वार्ड के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची बुधवार को जारी की।

कांग्रेस की ओर से जारी सूची में 15 उम्मीदवारों के नाम हैं। मालूम हो कि लखनऊ में पहले चरण में मतदान होना है।

गौरतलब है कि लखनऊ समेत यूपी के 37 जिलों में पहले चरण के अंतर्गत चुनाव होने हैं।11 अप्रैल से नामांकन शुरू हो चुका है।

पहले दिन एक भी नामांकन जमा नहीं किया गया है।कांग्रेस के अलावा बीएसपी, सपा और बीजेपी ने अभी तक अपने प्रत्याशियों की सूची भी जारी नहीं की।इन सीटों पर 4 मई को मतदान होना है और 13 मई को वोटों की गिनती होगी।

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव 2023: जारी उम्मीदवारों की सूची

  1. रामजी लाल नगर वार्ड से गिरीश मिश्रा
  2. इस्माईलगंज प्रथम वार्ड से मुकेश सिंह चौहान
  3. मालवीय नगर वार्ड से ममता चौधरी
  4. गोमतीनगर वार्ड से कौशल पाण्डेय
  5. लाला लाजपत राय वार्ड से शैलेन्द्र तिवारी
  6. गुरु नानक नगर वार्ड से पुष्पेंद्र श्रीवास्तव
  7. सरोजनी नगर प्रथम वार्ड से सीमा पाल
  8. महाराजा बिजली पासी द्वितीय वार्ड से सुषमा भार्गव
  9. राजाजीपुरम से गीता श्रीवास्तव
  10. महाराजा बिजली पासी प्रथम से नाजिया बेगम
  11. जानकीपुरम तृतीय वार्ड से मोहम्मद शमीम
  12. बाबू जगजीवन राम वार्ड से श्रीमती किरन शर्मा
  13. हजरतगंज वार्ड से सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव
  14. चिनहट वार्ड से अशफाक लाला
  15. राजीव गांधी द्वितीय वार्ड से सलोनी केसरवानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *