बॉलीवुड में नही थम रही ‘थाली’ की जंग, पढ़ें कुछ अहम बयान

बॉलीवुड पिछले कुछ महीनों से फिल्मों, शो और कमाई से ज्यादा हालिया दिनों में हुए विवादों की वजह से सुर्खियों में है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद दो फाड़ हुए बॉलीवुड में एक धड़ा ऐसा है जो न्याय के पक्ष में मुखर आवाज़ बुलंद करता रहा है, दूसरा धड़ा ऐसा है जो इसमें से चुनिंदा मुद्दों पर बोलता रहा है और तीसरा धड़ा ऐसा है जो बिल्कुल तटस्थ है।


इन्ही विवादों के बीच जब जया बच्चन ने संसद में अभिनेता और सांसद रवि किशन का बिना नाम लिए बयान दिया कि कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। इसके बाद रवि किशन और कंगना रनौत की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई वहीं हेमा मालिनी ने जया बच्चन को सपोर्ट करते हुए कहा कि बॉलीवुड को बदनाम करने की कोई भी कोशिश सफल नही होने देंगी।


रवि किशन ने अपने बयान में कहा था कि अगर बॉलीवुड की थाली में ड्रग्स है तो ऐसी थाली में वह छेद करना पसंद करेंगे वहीं इससे पहले उन्होंने अपने एक बयान में कहा था कि बॉलीवुड में किसी ने उन्हें थाली सजा कर नही दी थी बल्कि खुद उन्होंने इसे अपनी मेहनत से हासिल किया था, परोसा था।


अब इसी विवाद के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का बड़ा बयान सामने आया है। एक ट्वीट के माध्यम से कंगना ने लिखा,” कौन सी थाली दी है जया जी और उनकी इंडस्ट्री ने? एक थाली मिली थी जिसमें दो मिनट के रोल आइटम नम्बर्ज़ और एक रोमांटिक सीन मिलता था वो भी हीरो के साथ सोने के बाद,मैंने इस इंडस्ट्री को फ़ेमिनिज़म सीखाया,थाली देश भक्ति नारीप्रधान फ़िल्मों से सजाई,यह मेरी अपनी थाली है जया जी आपकी नहीं।” पढ़ें पूरा ट्वीट-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *