जानें क्या है नक्सलियों से जुड़ा लोन मर्राटु अभियान?

छत्तीसगढ़ में माओवादियों के घर वापसी के लिए चलाए जा रहे अभियान सफल हो रहे हैं। दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि लोन मर्राटू अभियान के तहत माओवादियों को वापस सही दिशा में लाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने बताया, ” ‘लोन मर्राटू अभियान’ जिसका मतलब है घर वापसी, 1 वर्ष पहले शुरू हुआ था। अब तक 381 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है जिसमें से 101 इनामी माओवादी थे। इसके बाद लोन मर्राटू-2 लॉन्च किया गया जिसमें इन्हें सरकार की 12 योजनाओं से जोड़ा गया।”

एसपी ने आगे बताया, “इनमें से 150 माओवादी ऐसे थे जो अपने गांव में रहने में ख़तरा महसूस कर रहे थे। इन आत्मसमर्पित माओवादियों के लिए देश का पहला टाउनशिप दंतेवाड़ा में बनाया जा रहा है। यहां 20 अलग-अलग चीजों की दुकान खोली जाएंगी और इन्हें ट्रेनिंग भी दी जाएगी।”

दंतेवाड़ा जिले में फैले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए दंतेवाड़ा पुलिस ने ‘लोन मर्राटू अभियान’ मतलब घर-वापसी की शुरुआत की जिसके माध्यम से दंतेवाड़ा पुलिस अंदुरूनी इलाकों में जागरूकता अभियान चला जा रही है जिसमें ग्रामीणों की हर संभव मदद, स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर शिक्षा और अन्य सुविधाओं की मदद की जाती है।

जिले के अतिसंवेदनशील क्षेत्र जैसे किरन्दुल थानाक्षेत्र इलाके में हिरोली, गुनियापाल, पीरनार, कुटरेम, मड़कामीरास और आलनार के गांवों में इस अभियान को प्रमुख रूप से चलाया जा रहा है।

इन गांवों में सक्रिय नक्सलियों के नामों की सूची जनप्रतिनिधियों को और ग्रामीणों को देकर आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने के लिए जवान गांववालों को प्रोत्साहित भी करते हैं।

दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव बताते हैं कि  ग्रामीणों में उत्साह को देखते हुए आने वाले वक्त में कई नक्सलियों की ‘लोनू मर्राटू अभियान’ के तहत घर वापसी की उम्मीद है।

हालांकि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाने से कई ईनामी नक्सली, और नक्सलियों के कोर कैडर को झटका लगा है क्योंकि समर्पण बहुत अधिक हुए हैं। इसकी बौखलाहट में नक्सली हिंसक घटनाओं को भी अंजाम दे रहे हैं।

Read More

  1. अक्षय कुमार की नई फिल्म का आज आ रहा है ट्रेलर
  2. जातीय जनगणना के पक्ष में नीतीश कुमार केंद्र की असहमति के बाद करेंगे राज्यस्तरीय कोशिश
  3. एआईएमआईएम से निपटने के लिए कांग्रेस और सपा ने तैयार की यह रणनीति
  4. हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बड़ा हादसा, दर्जनों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *