बिहार- पीएम मोदी ने दी 7 परियोजनाओं की सौगात, 541 करोड़ है लागत, कोरोना से लेकर डॉलफिन तक जानें क्या बोले पीएम

बिहार में बढ़ती चुनावी सरगर्मियों के बीच चुनावी शिलान्यास और उद्घाटन का दौर जारी है। इसी बीच आज एक बार पहिए पीएम ने बिहार को सात बड़ी परियोजनाओं की सौगात दी है। इन परियोजनाओं की लागत 541 करोड़ रुपये है। इससे पहले पीएम ने बिहार को तीन पेट्रोलियम से जुड़ी परियोजनाओं की सौगात दी थी जिसमे गैस पाइपलाइन सहित बाँका और पूर्वी चंपारण में एलपीजी बॉटलिंग प्लांट शामिल थे।


पीएम ने आज जिन सात परियाजनाओं की सौगात बिहार को दी है इन सभी परियोजनाओं का क्रियान्वयन बिहार के नगर विकास विभाग और आवास विभाग के अधीन आने वाले बुडको द्वारा किया जा रहा है। इन परियोजनाओं में पटना के बेउर में नमामि गंगे योजना के तहत बनाये गए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, सिवान और छपरा नगर परिषद के क्षेत्र में जलापूर्ति योजनाओं का लोकार्पण प्रमुख है।


इन योजनाओं के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए पीएम ने इंजीनियर दिवस की बधाई दी। उन्होंने बिहार में डॉलफिन संरक्षण पर बोलते हुए कहा कि डॉलफिन संरक्षण से बिहार में बायो डाइवर्सिटी के साथ पर्यटन को बल मिलेगा। पीएम ने यह भी कहा कि बिहार के कई शहरों में इज ऑफ लिविंग और इज ऑफ डूइंग बिज़नेस को बल दिया जा रहा है। कोरोना से लड़ाई के लिए पीएम ने नया मंत्र देते हुए कहा कि जब तक दवाई नही, तब तक ढिलाई नही। उन्होंने यह भी बताया कि हमारे वैज्ञानिक वैक्सीन बनाने की कोशिशों में लगे हुए हैं लेकिन तब तक हमें दो गज दूरी और साफ सफाई का पालन कड़ाई से करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *