भागलपुर- बिहार में आंकड़ों में बढ़ते दिखे रिकवरी रेट के बीच पिछले 8 घंटे में 4 की मौत

बिहार में कोरोना की बढ़ी हुई टेस्टिंग, कम होते नए संक्रमण के मामले और बढ़ती रिकवरी रेट के बीच भागलपुर जिले के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। आलम यह है कि पिछले 8 घंटों में इस अस्पताल में चार मरीजों ने दम तोड़ दिया। कुछ ही घंटों में एक के बाद एक मौत ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल जहां फिर खड़े कर दिए वहीं परिजनों ने लापरवाही का आरोप भी लगाया है।


मृतकों में एक पूर्णिया जिले का निवासी है जबकि बाकी तीन भागलपुर के पीरपैंती, सबौर और जगदीशपुर के रहने वाले हैं। मृतकों के परिजनों  ने स्वास्थ्य व्यवस्था में घनघोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इसकी सूचना स्वास्थ्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित अन्य अधिकारियों को दी है। आपको बता दें कि इस एक अस्पताल में अभी तक 88 लोगों की मौत हो चुकी है। यह बात भी झुठलाई नही जा सकती है कि इनमे से कई मरीज गम्भीर बीमारियों से पीड़ित थे लेकिन लापरवाही के लगातार लगते आरोप के बीच सवालिया निशान तो खड़े हो ही गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *