आईपीएल 2020 का रोमांच इस समय चरम पर है. हर मैच में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. हर मैच में एक नया रिकॉर्ड बनता या टूटता दिखाई दे रहा है.
आज आईपीएल में दो मैच खेले जाएंगे. पहला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच और दूसरा मुंबई और दिल्ली के बीच.
इस सीजन का 26वां मैच आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जायेगा। यह मुकाबला दुबई में दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा. दोनों ही टीमें आईपीएल में बने रहने के लिए हर हाल में इस मैच को जीतना चाहेगा।
आईपीएल पॉइंट्स टेबल में में हैदराबाद जहां 3 जीत के साथ पांचवे पायदान पर है वहीँ राजस्थान की टीम 2 जीत के साथ सातवें पायदान पर है. इस लिहाज से देखा जाए तो दोनों एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे है.

हेड-टु-हेड मुकाबले
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 11 मुकाबले हुए है जिसमें से हैदराबाद ने 6 और राजस्थान ने 5 मुकाबले जीते है. इस लिहाज़ से देखा जाए तो यहाँ भी दोनों टीमों का पलड़ा बराबर ही है.
हैदराबाद के लिए यह होंगे की प्लेयर्स
हैदराबाद की बल्लेबाज़ी की बात की जाए तो कप्तान डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो और मनीष पांडे पर सारा दारोमदार होगा. दोनों ही ओपनर इस वक़्त कमाल की फॉर्म में नज़र आ रहे है. वहीँ मिडिल ऑर्डर में केन विलियमसन टीम को मजबूती प्रदान करेंगे. बोलिंग डिपार्टमेंट में खलील अहमद, राशिद खान और भुवनेश्वर पर सारी ज़िम्मेदारी होगी. रशीद खान की बोलिंग को पार पाना राजस्थान के बल्लाज़ो के लिए आसान नहीं होगा.
राजस्थान के लिए यह होंगे की प्लेयर्स
बल्लेबाज़ी की बात करे तो कप्तान स्टीव स्मिथ और संजू सेमसन पर अच्छी शुरुआत देने की ज़िम्मेदारी होगी. इस सीजन संजू सेमसन को छोड़ दे तो कोई भी बल्लेबाज़ टीम के लिए लगातार परफॉर्म नहीं कर पाया है. वहीँ जोस बटलर और रोबिन उथप्पा मिडिल आर्डर को मजबूती प्रदान करेंगे. वहीँ बोलिंग का भार जोफ्रा आर्चर, वरुण एरोन और कार्तिक त्यागी पर होगा.
पिच और मौसम रिपोर्ट
मौसम विभाग के अनुसार दुबई में मौसम बिलकुल साफ़ रहने की उम्मीद है. बात गर्मी की करे तो तापमान 24 से 37 डिग्री सेल्सियस के रहेगा. दिन में मैच होने की वजह से खिलाड़ियों को गर्मी से जूझना पड़ सकता है. पिच की बात करे तो यह काफी स्लो पिच है. इसका फ़ायदा सीधा बल्लेबाज़ों को मिलेगा. वहीँ स्पिनर्स के लिए भी ये पिच काफी मददगार साबित होगी.
इस मैदान पर अब तक कुल 61 टी-20 मैच खेले गए गए है जिसमें से पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 34 मैच जीते है और बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम 26 मैच जीती है. वहीँ एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है. इस सीजन इस मैदान पर अब तक 10 मैच खेले जा चुके है जिसमें 9 मैच पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम जीती है.
पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसतन स्कोर 144 और दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 122 ही रहा है. मगर इस बार जिस तरह से आईपीएल में रन बन रहे है उससे देखकर लगता है की यह स्कोर काफी बोना साबित होने वाले है.
हैदराबाद की टीम ने 3 बार आईपीएल का फाइनल खेला है जिसमें से वो 2 बार खिताब जीतने में कामयाब रही है. वहीँ राजस्थान की टीम केवल पहले सीजन में ही ट्रॉफी उठा पाई है.
जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11.

