आईपीएल में इस सीजन का आधा खेल खत्म हो चुका है. 56 में से 28 मैच खेले जा चुके है. अब सभी टीमें एक दूसरे से फिर से भिड़ेंगी और टॉप 4 में बने रहने की कोशिश करेंगी.
आज से आईपीएल का दूसरा दौर शुरू हो रहा है. दूसरे दौर का पहला मैच आज सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जायेगा. यह मुकाबला दुबई में शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा. दोनों ही टीमें आईपीएल में बने रहने के लिए हर हाल में इस मैच को जीतना चाहेगी.
इस सीजन का 14वां मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने चेन्नई को 7 रनों से मात दी थी. यह मैच भी दुबई में खेला गया था. इस जीत के हीरो प्रियम गर्ग रहे थे. आज का मैच जीतकर चेन्नई अपनी हार का बदला ज़रूर लेना चाहेगी.
आईपीएल पॉइंट्स टेबल में में हैदराबाद जहां 3 जीत के साथ पांचवे पायदान पर है वहीँ चेन्नई की टीम 2 जीत के साथ सातवें पायदान पर है. इस लिहाज से देखा जाए तो दोनों एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे है.

हेड-टु-हेड मुकाबले
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 13 मुकाबले हुए है जिसमें से हैदराबाद ने 4 और चेन्नई ने 9 मुकाबले जीते है. इस लिहाज़ से देखा जाए चेन्नई की टीम का पलड़ा भारी है मगर इस सीजन चेन्नई की परफॉरमेंस बेहद खराब रही है.
हैदराबाद के लिए यह होंगे की प्लेयर्स
हैदराबाद की बल्लेबाज़ी की बात की जाए तो कप्तान डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो और मनीष पांडे पर सारा दारोमदार होगा. दोनों ही ओपनर इस वक़्त कमाल की फॉर्म में नज़र आ रहे है. ऑरेंज कैप की लिस्ट में वार्नर और बेयरस्टो चौथे और पांचवे नंबर पर है.
वहीँ मिडिल ऑर्डर में केन विलियमसन टीम को मजबूती प्रदान करेंगे. बोलिंग डिपार्टमेंट में खलील अहमद, राशिद खान और भुवनेश्वर पर सारी ज़िम्मेदारी होगी. रशीद खान की बोलिंग को पार पाना चेन्नई के बल्लाज़ो के लिए आसान नहीं होगा.
चेन्नई के लिए यह होंगे की प्लेयर्स
बल्लेबाज़ी की बात करे तो शेन वॉटसन और फाफ डू प्लेसिस के ऊपर अच्छी शुरुआत देने का दारोमदार होगा. फाफ डू प्लेसिस इस समय अच्छी फॉर्म में नज़र आ रहे है. ऑरेंज कैप की लिस्ट में वह तीसरे नंबर पर है. शेन वॉटसन का फॉर्म में लौट आना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक अच्छी खबर है.
वहीँ मिडिल आर्डर में धोन अम्बाती रायडू, धोनी और ब्रावो बल्लेबाज़ी को मजबूती प्रदान करेंगे. बोलिंग डिपार्टमेंट की बात की जाए चेन्नई की बोलिंग इस सीजन थोड़ी कमज़ोर ही साबित हुई है. बोलिंग का भार दीपक चाहर, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर और कर्ण शर्मा के कंधो पर रहेगा
पिच और मौसम रिपोर्ट
मौसम विभाग के अनुसार दुबई में मौसम बिलकुल साफ़ रहने की उम्मीद है. बात गर्मी की करे तो तापमान 24 से 37 डिग्री सेल्सियस के रहेगा. दिन में मैच होने की वजह से खिलाड़ियों को गर्मी से जूझना पड़ सकता है. पिच की बात करे तो यह काफी स्लो पिच है. इसका फ़ायदा सीधा बल्लेबाज़ों को मिलेगा. वहीँ स्पिनर्स के लिए भी ये पिच काफी मददगार साबित होगी. मगर इस सीजन में तेज़ गेंदबाज़ काफी अच्छा परफॉर्म कर रहे है.
इस मैदान पर अब तक कुल 62 टी-20 मैच खेले गए गए है जिसमें से पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 35 मैच जीते है और बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम 26 मैच जीती है. वहीँ एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है. इस सीजन इस मैदान पर अब तक 11 मैच खेले जा चुके है जिसमें 10 मैच पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम जीती है. इस लिहाज़ से टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करना चाहेगी.
पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसतन स्कोर 144 और दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 122 ही रहा है. मगर इस बार जिस तरह से आईपीएल में रन बन रहे है उससे देखकर लगता है की यह स्कोर काफी बोना साबित होने वाले है.
हैदराबाद की टीम ने 3 बार आईपीएल का फाइनल खेला है जिसमें से वो 2 बार खिताब जीतने में कामयाब रही है. वहीँ चेन्नई की टीम ने 3 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है.
जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11.

