आईपीएल में आज 2 बेहद महत्वपूर्ण मैच खेले जाने है. पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दुबई में दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा और दूसरा किंग्स मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अबू धाबी में शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आज का मैच बहुत महत्वपूर्ण साबित होने वाला है. बैंगलोर की टीम अगर आज मैच जीती तो सुपर 4 में पहुँचने वाली वह पहली टीम होगी. साथ ही बैंगलोर की टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 की पोजीशन हासिल कर लेगी. वहीँ चेन्नई की टीम आईपीएल से पहले ही बाहर हो चुकी है. वह अपना सम्मान बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी.
बैंगलोर ने अब तक खेले गए 10 में से 7 मैच जीते है वहीँ चेन्नई ने 11 में से 3 में जीत हासिल हुई है. बैंगलोर की टीम पॉइंट्स टेबल में इस समय तीसरे स्थान पर है और चेन्नई की टीम आखरी पायदान पर.

इस सीजन में दोनों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में बैंगलोर ने चेन्नई को 37 रनों से मात दी थी. यह मैच भी दुबई में खेला गया था. उस मैच के हीरो रहे थे बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली. उन्होंने 52 गेंदों पर ताबड़तोड़ 90 रनों की पारी खेली थी.
हेड-टु-हेड मुकाबले
चेन्नई और बैंगलोर के बीच अब तक 26 मैच हुए है जिसे 16 चेन्नई ने और 9 बैंगलोर ने जीते है और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला.
चेन्नई के लिए यह होंगे की प्लेयर्स
बल्लेबाज़ी की बात करे तो शेन वॉटसन और फाफ डू प्लेसिस के ऊपर अच्छी शुरुआत देने का दारोमदार होगा. फाफ डू प्लेसिस इस समय अच्छी फॉर्म में नज़र आ रहे है. ऑरेंज कैप की लिस्ट में वह तीसरे नंबर पर है. शेन वॉटसन का फॉर्म में लौट आना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक अच्छी खबर है.
वहीँ मिडिल आर्डर में धोन अम्बाती रायडू, धोनी और ब्रावो बल्लेबाज़ी को मजबूती प्रदान करेंगे. बोलिंग डिपार्टमेंट की बात की जाए चेन्नई की बोलिंग इस सीजन थोड़ी कमज़ोर ही साबित हुई है. बोलिंग का भार दीपक चाहर, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर और इमरान ताहिर के कंधो पर रहेगा।
बैंगलोर के लिए यह होंगे की प्लेयर्स
बैंगलोर की बल्लेबाज़ी की बात की जाए तो कप्तान विराट कोहली और जोश फिलिप पर अच्छी शुरुआत देने की ज़िम्मेदारी होगी. कोहली फिर से अपनी फॉर्म में लौट आये है और अपने चिर-परिचित अंदाज़ में खेल रहे है जो टीम के लिए अच्छी बात है.
मिडिल आर्डर में एरोन फिंच और एबी डी विलियर्स मजबूती के साथ टीम को सँभालने के लिए खड़े होंगे. डी विलियर्स के बल्ले से इस सीजन अच्छे रन निकल रहे है. एडम जाम्पा, नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल पर गेंदबाज़ी का दारोमदार होगा. युजवेंद्र चहल इस सीजन शानदार गेंदबाज़ी कर रहे है.
मौसम विभाग के अनुसार दुबई में मौसम बिलकुल साफ़ रहने की उम्मीद है. बात गर्मी की करे तो तापमान 24 से 37 डिग्री सेल्सियस के रहेगा. पिच की बात करे तो यह काफी स्लो पिच है. इसका फ़ायदा सीधा बल्लेबाज़ों को मिलेगा. वहीँ स्पिनर्स के लिए भी ये पिच काफी मददगार साबित होगी. मगर इस सीजन में तेज़ गेंदबाज़ो का ही बोलबाला रहा है.
इस मैदान पर अब तक कुल 65 टी-20 मैच खेले गए गए है जिसमें से पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 35 मैच जीते है और बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम 29 मैच जीती है. वहीँ एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है.
इस सीजन इस मैदान पर अब तक 19 मैच खेले जा चुके है जिसमें 13 मैच पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम जीती है. इस लिहाज़ से टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करना चाहेगी.
पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसतन स्कोर 144 और दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 122 ही रहा है. मगर इस बार जिस तरह से आईपीएल में रन बन रहे है उससे देखकर लगता है की यह स्कोर काफी कम है.
पंजाब की टीम ने एक भी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं किया है वहीँ चेन्नई की टीम ने 3 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. आईपीएल के हर सीजन में यह टीम खिताब की प्रबल दावेदार मानी जाती है मगर इस बार चेन्नई ने अपने खेल से फैंस को काफी निराश किया है.
जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11.

IPL 2020: MIvsRR: जीत के साथ सुपर 4 का टिकट पक्का करना चाहेगी मुंबई, राजस्थान हारी तो आईपीएल से बाहर
IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स को मिली अब तक की सबसे करारी हार, मुंबई इंडियंस का सुपर 4 का टिकट पक्का
