आईपीएल में आज सीजन का 31वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच होगा. यह मुकाबला शारजाह में शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा. यह मुकाबला पंजाब के लिए डू और डाई मैच साबित होने वाला है क्यूंकि अगर पंजाब की टीम आज का मैच हार जाती है तो उसका आईपीएल से निकलना लगभग तय हो जायेगा.
इस सीजन में दोनों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में पंजाब ने बैंगलोर को 97 रनों से हराया था. इस जीत के हीरो रहे थे पंजाब के कप्तान केएल राहुल. राहुल ने इस मैच में शतक जड़ा था. यह इस सीजन का एकलौता मैच है जो पंजाब की टीम ने जीता है. आज के मैच में पंजाब बैंगलोर के खिलाफ अपनी जीत को कायम रखना चाहेगा.
इस समय आईपीएल पॉइंट्स टेबल में में बैंगलोर जहां तीसरे स्थान पर है वहीँ पंजाब आखरी पायदान पर है. इस लिहाज़ से देखा जाये तो बैंगलोर का पलड़ा ही भारी दिखाई देता है.

हेड-टु-हेड मुकाबले
दिल्ली और राजस्थान के बीच अब तक 24 मुकाबले हुए है जिसमें से पंजाब ने 13 और बैंगलोर ने 11 मुकाबले जीते है. इस लिहाज़ से देखा जाए तो दोनों टीमें एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही है. मगर पिछले पांच मैचों की बात की जाए तो बैंगलोर ने 3 और पंजाब ने 2 मुकाबले जीते है.
बैंगलोर के लिए यह होंगे की प्लेयर्स
बैंगलोर की बल्लेबाज़ी की बात की जाए तो कप्तान विराट कोहली और जोश फिलिप पर अच्छी शुरुआत देने की ज़िम्मेदारी होगी. कोहली फिर से अपनी फॉर्म में लौट आये है और अपने चिर-परिचित अंदाज़ में खेल रहे है जो टीम के लिए अच्छी बात है.
मिडिल आर्डर में एरोन फिंच और एबी डी विलियर्स मजबूती के साथ टीम को सँभालने के लिए खड़े होंगे. डी विलियर्स के बल्ले से इस सीजन अच्छे रन निकल रहे है. एडम जाम्पा, नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल पर गेंदबाज़ी का दारोमदार होगा. युजवेंद्र चहल इस सीजन शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे है.
पंजाब के लिए यह होंगे की प्लेयर्स
पंजाब की बल्लेबाज़ी की बात की जाए तो कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ज़बरदस्त फॉर्म में नज़र आ रहे है. दोनों ही ऑरेंज कैप की दौड़ में टॉप 5 में बने हुए है. वहीँ मिडल आर्डर में मैक्सवेल बल्लेबाज़ी क्रम में टीम को मजबूती प्रदान करेंगे.
हालांकि इस सीजन में मैक्सवेल का बल्ला अभी तक खामोश ही रहा है. गेंदबाज़ी की बात की जाए तो शेल्डन कॉटरेल, मोहम्मद शमी के अलावा रवि बिश्नोई पर दारोमदार होगा. इस सीजन में मोहम्मद शमी शानदार गेंदबाज़ी कर रहे है और पर्पल कैप की दौड़ में शामिल है.
पिच और मौसम रिपोर्ट
मौसम विभाग के अनुसार शारजाह में मौसम बिलकुल साफ़ रहने की उम्मीद है. बात गर्मी की करे तो तापमान 24 से 37 डिग्री सेल्सियस के रहेगा. दिन में मैच होने की वजह से खिलाड़ियों को गर्मी से जूझना पड़ सकता है.
पिच की बात करे तो यह काफी स्लो पिच है. इसका फ़ायदा सीधा बल्लेबाज़ों को मिलेगा. वहीँ स्पिनर्स के लिए भी ये पिच काफी मददगार साबित होगी. मगर इस सीजन में तेज़ गेंदबाज़ो का ही बोलबाला रहा है.
इस मैदान पर अब तक कुल 79 टी-20 मैच खेले गए गए है जिसमें से पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 32 मैच जीते है और बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम 46 मैच जीती है. वहीँ एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है.
इस सीजन इस मैदान पर अब तक 13 मैच खेले जा चुके है जिसमें 9 मैच पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम जीती है. इस लिहाज़ से टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करना चाहेगी.
पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसतन स्कोर 149 और दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 131 ही रहा है. मगर इस बार जिस तरह से आईपीएल में रन बन रहे है उससे देखकर लगता है की यह स्कोर काफी कम है.
पंजाब और बैंगलोर दोनों ही टीमों ने अब तक एक भी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं किया है.
जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11.

