आईपीएल के इस सीजन का आज सातवां मैच चेन्नई और दिल्ली के बीच खेला जाना है. यह मैच आज दुबई में शाम 7:30 बजे से खेला जायेगा. चेन्नई का यह तीसरा मैच होगा वहीँ दिल्ली अपना दूसरा मैच खेलने मैदान पर उतरेगी.
चेन्नई जहां पिछले मैच राजस्थान से हारने के बाद जीत के इरादे से इस मैच में उतरेगी वहीँ पंजाब को पहले मैच में हराने के बाद, दिल्ली अपनी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी. दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ 21 मैच जीते है जिसमें से चेन्नई में 15 और दिल्ली ने 6 में जीत दर्ज़ की है. गौर करने वाली बात यह है की पिछले 5 में से 4 मैचों में चेन्नई ने जीत हासिल की है. आंकड़ों पर नज़र डाले तो चेन्नई का पलड़ा भारी नज़र आता है.
यूएई में दिल्ली का रिकॉर्ड बेहद खराब है. उसने 5 में से केवल 2 मैचों में जीत दर्ज़ की है वहीँ चेन्नई ने 5 में से 4 मैच जीते है. इस लिहाज़ से भी चेन्नई का पक्ष मज़बूत नज़र आता है. हालांकि दुबई में दोनों के बीच यह पहला मुकाबला होगा.
बात करें खिलाडियों की तो चेन्नई की टीम में एक्सपीरियंस और युवा खिलाड़ियों का कॉकटेल है वहीँ दिल्ली की टीम को यंग टीम कहा जा सकता है. चेन्नई की तरफ से पिछले दो मैचों में फिफ्टी करने वाले डु प्लेसिस पर ख़ास नज़र रहेगी. वहीँ शेन वाटसन का फॉर्म में आना भी चेन्नई के लिए बेहद ज़रूरी है. पिछले मैच में बैटिंग ऑर्डर को लेकर पहले ही धोनी कड़ी आलोचना झेल रहे है. चेन्नई के लिए अंबाती रायडू और ड्वेन ब्रावो के खेलने को लेकर संदेह बना हुआ है
वहीँ बात करे दिल्ली की तो पिछले मैच में कंधे में लगी चोट कर कारण अशिवन का खेलना मुश्किल है. वहीँ आलराउंडर मार्कस स्टोनिस और कप्तान सुरेश अय्यर पर ख़ास ज़िम्मेदारी होगी. ऋषब पंत के पास भी अपने आलोचकों को जवाब देने का यह अच्छा मौका होगा क्यूंकि सामने उनके खिलाफ धोनी खुद मैदान पर होंगे.
चेन्नई ने जहां 2010, 2011 और 2018 में आईपीएल के खिताब पर कब्ज़ा किया है वहीँ दिल्ली ने एक बार भी इस खिताब पर कब्ज़ा नहीं किया है.
बात करें पिच रिपोर्ट की तो सपाट पिच की वजह से यह पिच बल्लेबाज़ी के लिए ज्यादा उपयुक्त रहेगी हालांकि इस मैदान पर पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 144 और दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 122 ही रहा है. पिच स्पिन गेंदबाज़ों के लिए मददगार साबित होगी. इस मैदान पर अबतक 61 मुकाबले खेले गए है जिसमें 34 मैच पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने जीते है.
आइये अब आपको बताते है चेन्नई और दिल्ली की संभावित प्लेइंग 11

IPL 2020: हार्दिक पंड्या के हिट विकेट होने पर लोग उन्हें सोशल मीडिया पर कर रहे है ट्रोल, देखिये हिट विकेट होने का वीडियो और मज़ेदार मीम्सIPL 2020:
