आईपीएल में इस खिलाड़ी ने तोड़ा पहली बार कोरोना का नियम, देखें वीडियो

इस बार का आईपीएल कोरोना महामारी के साये में हो रहा है. इसी के चलते आईपीएल का यह सीजन इतनी देरी से शुरू हुआ. कोरोना का असर आईपीएल पर कम से कम हो इसलिए BCCI ने कुछ सख्त नियम भी बनाये है.

चाहे बात इसकी तैयारी को लेकर हो, ड्रेसिंग रूम की हो या मैच के दौरान खिलाडियों को लेकर हो. BCCI कोरोना नियमों को लेकर कोई ढील बरतने के मूड में नज़र नहीं आ रही.

मगर इन सबके बीच कल कोलकाता और राजस्थानके बीच हुए मुकाबले में कोरोना का नियम पहली बार टूटता हुआ कैमरे में कैद हुआ.   

कोलकाता की बल्लेबाजी के दौरान तीसरे ओवर में यह नियम टूटा.  जयदेव उनादकट की धीमी गति की बॉल को कोलकाता के सलामी बल्लेबाज़ सुनील नरेन ने हवा में उछाल दिया जिसे पकड़ने के लिए राजस्थान के फील्डर रॉबिन उथप्पा उसकी तरफ लपके.

मगर वह कैच लेने में असमर्थ रहे और बॉल उनके हाथों से नीचे गिर गई. उसके बाद उन्होंने बॉल को उठाया और लार लगाकर साफ़ किया. यह सारा का सारा वाक्या कैमरे में कैद हो गया.

हालांकि वीडियो को देखकर लगता नहीं की उन्होंने यह जानकार किया था मगर नियम तो नियम है. कोरोना के चलते ICC ने सभी मुकाबलों में बॉल पर लार लगाने पर प्रतिबन्ध लगा रखा है.

अगर कोई टीम ऐसा करते है तो 2 बार वार्निंग दी जाती है और तीसरी बार पेनल्टी के रूप में विपक्षी टीम के खाते में 5 रन जोड़ दिए जाते है.

आइये आपको दिखाते है वह वीडियो जिसमें उथप्पा ने कोरोना का नियम तोड़ा। 

यह भी पढ़ें IPL 2020: जानिये अंक तालिका में कौनसी टीम है टॉप पर, किन खिलाड़ियों के सर सजी है Purple और Orange कैप, देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ किया आईपीएल का आगाज़, चेन्नई को 16 रनों से दी मात

यह भी पढ़ें IPL 2020- 5 विकेट से जीती चेन्नई, रायडू-डुप्लेसिस के बाद डेढ़ साल बाद मैदान पर उतरे धोनी ने जमाया रंग

यह भी पढ़ें IPL 2020: हार्दिक पंड्या के हिट विकेट होने पर लोग उन्हें सोशल मीडिया पर कर रहे है ट्रोल, देखिये हिट विकेट होने का वीडियो और मज़ेदार मीम्स

IPL 2020: पॉइंट्स टेबल में हुआ भारी फेरबदल, अब किसके सर सज रही है ऑरेंज और पर्पल कैप, देखिये लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *