हाथरस गैंगरेप केस को लेकर पूरे भारत में गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है. विपक्षी पार्टियां और सामजिक संगठन पीड़िता को इन्साफ दिलाने के लिए सड़कों पर उतर आये है. जगह-जगह विरोध प्रदर्शन चल रहे है. बेटियों को बचाने के लिए पूरा देश एक स्वर में आवाज़ बुलंद कर रहा है.
पर इन सबके बीच हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला फिर दरिंदगी का शिकार हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 लड़कों ने 32 साल की महिला के साथ गैंगरेप किया. बलात्कार के बाद आरोपियों ने महिला की बुरी तरह से पिटाई भी की जिसके बाद उससे गंभीर हालत में स्थानीय अस्पातल में भर्ती करवाना पड़ा. हालत और बिगड़ने के चलते पीड़िता को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफेर कर दिया गया है.
गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक यह घटना गुरुग्राम के यह घटना पॉश माने जाने वाले इलाके डीएलएफ फेज-2 में हुई है. चारों आरोपी एक डिलीवरी कंपनी के लिए काम करते है. पुलिस इस बात पर भी जांच कर रही है की क्या ये चारों आरोपी महिला को पहले से जानते थे या इनका कोई कनेक्शन रहा हो. पुलिस ने चरों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके नाम है नाम पंकज, पवन, रंजन और गोबिंद।
हाथरस केस- पीड़िता का परिवार नही करेगा अस्थि विसर्जन, सीबीआई जांच पर कहा…
हाथरस केस में सीएम योगी ने दिए सीबीआई जांच के आदेश, पढ़े
हाथरस मामले पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कंगना को लिया आड़े हाथों, कहा “मुँह में दही जम गया है क्या?”
