महाराष्ट्र के ठाणे पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने 15 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म मामले में नवी मुंबई से दो और लोगों को गिरफ्तार किया है जिसके साथ ही मामले के संबंध में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है।
पर इन सबके बीच हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला फिर दरिंदगी का शिकार हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 लड़कों ने 32 साल की महिला के साथ गैंगरेप किया.