बड़ी खबर- ताइवान ने मार गिराया चीन का सुखोई विमान, देखें वीडियो

दुनिया भर में अलग-अलग मुद्दों पर घिरे चीन को आज एक बड़ा झटका उस वक़्त लगा जब ताइवान की सीमा में घुसे चीन के फाइटर जेट को ताइवान ने मार गिराया। हालांकि अभी दोनो में से किसी भी देश ने इस बाबत कोई बयान जारी नही किया और न ही इसकी पुष्टि की गई है। इस घटना का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना में पायलट के घायल होने की खबर भी है।


कोरोना वायरस, अतिक्रमण, सीमा विवाद सही विस्तारवादी नीति को लेकर कई देशों के निशाने पर रहे चीन के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। आपको बता दें कि ताइवान को चीन अपना हिस्सा बताता रहा है और उसे अलग देश मानने से इनकार भी करता रहा है। ऐसे में ताइवान से चीन की तनातनी के बीच यह घटना उसके लिए बड़ी चुनौती के रूप में देखी जा रही है।

खबरों में दावा किया जा रहा है कि ताइवान ने चीनी विमान को कई बार चेतावनी दी लेकिन उसके बाद चीनी विमान ताइवान के एयरस्‍पेस में बना रहा। इसके बाद ताइवान ने उसे मार गिराया। अगर यह दावा सही निकला तो आने वाले समय मे ताइवान और चीन के बीच बड़ा गतिरोध देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने चीन से बढ़ते तनाव के बीच ताइवान के सैन्य ताकत में इजाफा करने के लिए रिजर्व सैन्य बलों को और मजबूत करने के लिए कई नई घोषणाएं की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *