बिना पटाखे दिवाली मनाने के 5 बेहतर तरीके

दीपावली यूं तो प्रकाश का पर्व है और इस दिन के आने से पहले घर से लेकर दुकान और व्यापारिक प्रतिष्ठानों तक साफ सफाई कर उन्हें रंग रोगन कर चमका दिया जाता है। हालांकि बदलते परिवेश में दीपावली मनाने के तरीकों में काफी बदलाव देखने को मिले हैं और लोग इस दिन अपने अपने अंदाज में इस त्योहार को मानते हैं। तो आइए आज जानते हैं दीपावली मनाने के 5 सबसे बेहतर तरीकों के बारे में-


1. दीपावली के दिन पूजा अर्चना कर या घर में पूजा रख कर आप अपने मित्रों और रिश्तेदारों को बुला सकते हैं जिनसे शायद इस भीड़ और भागमभाग की दुनिया मे मिलने का समय आपको शायद नही मिल पाता है।
2. ग्रीन दीपावली यानि बिना पटाखे की दीपावली मनाकर आप पर्यावरण को प्रदूषण से बचा सकते हैं साथ ही इसके प्रति अपने आसपास जागरूकता फैला सकते हैं।
3. गरीबों, अनाथ बच्चों या वृद्धाश्रम में रहने वाले लोग जो इस सांसारिक भीड़ में भी काफी अकेले हैं और इस त्योहार के दिन भी अपनों के बीच बेगाने हैं आप उनके बीच जाकर दीपावली मना सकते हैं। यह आपको अद्भुत सुकून की अनुभूति देने के साथ यादगार साबित हो सकता है।
4. मिट्टी के दीपक जलाकर घर को रौशन करें इससे गरीब कुम्हार के घर भी दीपावली की खुशी होगी और बिजली से चलने वाले उपकरणों से आने वाले बिल की बचत भी होगी।
5. घर मे बच्चों या परिवर्तनक लिए कुछ नई रेसेपी ट्राय कर सकते हैं। आप बनाएंगे और परिवार के साथ मिलकर जब आप इसका आनंद लेंगे तो यकीन मानिए मिलावटी महंगी मिठाइयों के स्वाद से कहीं ज्यादा बेहतर स्वाद मिलेगा और रिश्तों में मिठास घुलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *