बिहार में चुनावी शोर हर बीतते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। पहले चरण के चुनाव प्रचारों में महज 6 दिन का वक़्त बाकी हैं सभी दलों के स्टार प्रचारक अब मैदान में उतर चुके हैं। सभी का मकसद यही है कि अपने दलों के उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाया जा सके। हालांकि सबसे ज्यादा और बड़े स्टार प्रचारकों की फौज बीजेपी के पास है वहीं महागठबंधन और अन्य दलों के बस गिनती के ही चेहरे मोर्चे पर हैं।
बीजेपी की तरफ से अब बिहार चुनावों में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की एंट्री कराई गई है। मकसद साफ है। योगी की छवि एक सख्त प्रशासक और फायरब्रांड हिन्दू नेता की है ऐसे में बीजेपी उनके माध्यम से भी माहौल बनाने की कोशिश में लगी है। इसी क्रम में आज योगी ने बिहार चुनावों में पहले दिन कई सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान योगी ने मोदी के साथ नीतीश की जोड़ी को सोने पे सुहागा जैसा बताया।
इस दौरान खास बात यह रही कि योगी की मंच पर एंट्री के साथ ही सभास्थल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। भाषण के दौरान योगी पूरे रौ में दिखे। उन्होंने यूपी-बिहार के रिश्तों से लेकर राम मंदिर और कोरोना काल मे बिहारी प्रवासी मजदूरों की मदद तक कई बातें कहीं।
राजद और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए योगी ने काराकट में कहा,’बिहार में कांग्रेस और राजद दोनों ने शासन किया। इनसे पूछना चाहिए कि इन्होंने कितने गरीबों के मकान बनाए, बिजली दी, रसोई गैस दी, आयुष्मान भारत में स्वस्थ्य बीमा की कोई योजना दी। अगर ये लाभ किसी ने दिए हैं तो नरेंद्र मोदी जी ने दिया है।
उन्होंने आगे बोलते हुए कहा,’ये काम लालू जी का परिवार भी कर सकता था क्योंकि वो पार्टी नहीं परिवार है। कांग्रेस भी एक परिवार के बाहर नहीं निकल सकती और राजद भी एक परिवार से बाहर नहीं निकल सकती। उनके लिए परिवार ही पार्टी है और पार्टी ही बिहार है, इसके अलावा कुछ नहीं है’.
बिहार चुनाव: चिराग पासवान के भाई प्रिंस पहुंचे लालू के घर, सियासी हलचल तेज़
बिहार चुनाव: आज का दिन रैलियों के नाम, योगी, नड्डा, नितीश कुमार और तेजस्वी करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां
बिहार में अब कोरोना से नही रहा डर, रैलियों में खुलेआम उड़ रही कोरोना प्रोटोकाल की धज्जियां, देखें
बिहार में अब कोरोना से नही रहा डर, रैलियों में खुलेआम उड़ रही कोरोना प्रोटोकाल की धज्जियां, देखें
