भाजपा कार्यकर्ता के घर संवेदना प्रकट करना किसान नेता योगेंद्र यादव को पड़ा भारी, हुए निलंबित

किसान नेता योगेंद्र यादव हाल ही में लखीमपुरखीरी के हादसे में मारे गए किसान नेताओं के घर अरदास में गए थे, जिसके बाद योगेंद्र यादव भाजपा कार्यकर्ता के घर संवेदना प्रकट करने चले गए और ये संयुक्त किसान मोर्चा को बिल्कुल भी रास ना जिसके बाद संगठन ने एक बड़ा एक्शन लेते हुए इन्हे एक महीने के लिए निलंबित कर दिया हैं।

अब किसान नेता योगेंद्र यादव एक महीने तक किसान मोर्चे के किसी भी कार्यक्रम का हिस्सा नहीं होंगे और कार्यक्रम से बाहर ही रहेंगे।इन पर यह फ़ैसला सिंधु बॉर्डर पर गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा के किसान नेताओं की मीटिंग के बाद लिया गया था। इसकी मांग किसान संगठनों द्वारा उसी समय से मांग की जा रही थी जब योगेंद्र यादव भाजपा कार्यकर्ता के घर गए थे। हालांकि आपने इस कदम के लिए योगेंद्र यादव इस पर माफी भी चुके हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि योगेंद्र यादव लखीमपुर खीरी में मारे गए किसान नेताओं के घर अरदास में हिस्सा लेने के बाद भाजपा कार्यकर्ता शुभम मिश्र के घर भी चले गए, क्यों कि हादसे में शुभम की भी मौत हो गई थी। शुभम के घर योगेंद्र का संवेदना प्रकट करने जाना पंजाब से जुड़े किसान संगठनों और किसान नेताओं को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया, किसान नेताओं ने ये भी कहा कि योगेंद्र यादव को बिल्कुल भी नहीं जाना चाहिए था। योगेंद्र यादव 26 नवंबर 2020 से शुरू हुए किसान आंदोलन में काफ़ी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *