केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना से हुईं संक्रमित, कुछ दिनों पहले बिहार में कर रहीं थी प्रचार

बीजेपी नेता और के केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। कुछ दिनों पहले तक वह बीजेपी की तरफ से बिहार विधानसभा चुनावों के लिए आयोजित रैलियों में शामिल हुई थीं। इस बात की जानकारी स्मृति ईरानी ने एक ट्वीट के माध्यम से दी है।


स्मृति ईरानी ने अपने ट्वीट में लिखा,’यह घोषणा करते समय शब्दों की खोज करना मेरे लिए दुर्लभ है इसलिए इसे आसान करते हुए मैं बताना चाहती हूं कि मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे अनुरोध करेंगे कि वे जल्द से जल्द खुद अपनी जांच करा लें।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *