बिहार में ऐसी होगी मतगणना के दौरान सुरक्षा और तैयारियां, जानें

बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजों का अब सभी को बेसब्री से इंतजार है। एग्जिट पोल आने के बाद कहीं आगमन की तैयारी और खुशी है तो कहीं विदाई को लेकर डर और गम है।

हालांकि तसल्ली देने को यह सभी कह रहे कि एग्जिट पोल कई मौके पर गलत साबित हुए हैं ऐसे में इस बार भी नतीजों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इन सब के बीच चुनाव आयोग ने मतगणना की तैयारियों की जानकारी दी है।

कोरोना काल मे चुनावों के शुरुआत से लेकर मतदान तक कई अलग बदलाव देखने को मिले। कोरोना का प्रभाव मतगणना के दौरान भी देखने को मिलेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने इस बाबत बताया कि जिला प्रशासन ने धारा 144 का आदेश दिया है। इस साल हमारे पास 38 की जगह 55 काउंटिंग स्टेशन हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के मद्देनजर ये किया गया है।


बिहार के मुख्य चुनाव आयुक्त ने मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए कहा,’चुनाव आयोग ने अर्धसैनिक बलों की 19 कंपनियों को स्ट्रांग रूम की सुरक्षा सौंपी है। काउंटिंग सेंटर पर तीन लेवल की सिक्योरिटी होगी।

सबसे अंदर वाले कोर पर पैरामिलिट्री, मध्य में बिहार मिलिट्री पुलिस और सबसे बाहर वाले कोर में जिला आर्म्स पुलिस बल के जवान सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *