हरियाणा की डांसिंग क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी के माँ बनने और शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था. कुछ लोग सपना चौधरी को सपोर्ट कर रहे थे तो कुछ लोग इस बात को छुपाने के लिए उन्हें ट्रोल भी कर रहे थे.
इन सबके बीच आज सोशल मीडिया पर सपना चौधरी के बेटे की एक तस्वीर आयी. तस्वीर आते ही वह वायरल हो गई. माना जा रहा है की यह तस्वीर खुद सपना चौधरी के परिवार ने मीडिया को दी है ताकि सारी अटकलों और अफवाहों पर विराम लगाया जा सके.
हाल ही में सपना चौधरी माँ बानी है. लोगों ने ये बात छुपाने के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर काफी सुनाया। इसके बाद सपना चौधरी के पति वीर साहू गुस्सा हो गए और खुद फेसबुक पेज पर लाइव आकर उन्होंनें यूजर्स को खरी खोटी सुनाई जो सपना चौधरी की बुराई कर रहे थे.
उन्होंने कहा की हमने इसी साल जनवरी में शादी कर ली थी मगर करीबी रिश्तेदार की मौत हो जाने के कारण उन्होंने यह बात सार्वजनिक नहीं की. अभी जब वह पिता बना तो मेरे चचेरे भाई की मौत हुई है। इसलिए उन्होंने ये बात भी किसी से साझा नहीं की बाद में पार्टी करने का प्लान था. उन्होंने यह भी कहा की यह उनकी निजी फैसला है वह यह बात कब और कैसे बताना चाहते है.
सपना चौधरी ने बेटे को दिया जन्म, पति ने दी खुशखबरी, जानें कब और किससे हुई थी शादी
कंगना रनौत के मुम्बई ऑफिस पर बीएमसी का छापा, अधिकारी बोले- मैडम की करतूत का परिणाम…
