रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

कोरोना का कहर भारत सहित दुनिया भर में बदस्तूर जारी है। इस बीमारी से अब तक करोड़ो लोग पूरी दुनिया मे संक्रमित हो चुके हैं वहीं लाखों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत मे भी कोरोना संक्रमण के आंकड़े हर दिन एक नया आयाम स्थापित कर रहे हैं। इसकी चपेट में आने वाले लोगों में हर दिन कई बड़े नाम भी जुड़ते रहे हैं। राहत की बात यह है कि कुल 37 लाख संक्रमित लोगों में से 29 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं मृतकों की संख्या 8 लाख के पार हो गई है। संक्रमितों में एक और नया नाम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह का है। उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी है।

भारतीय जनता पार्टी से उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं नोएडा से विधायक पंकज सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। पंकज सिंह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे हैं। विधायक पंकज सिंह (41) ने उन सभी लोगों से अपनी जांच कराने का आग्रह किया जो हाल में उनके संपर्क में आए हैं। सिंह ने ट्वीट किया, ‘कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने अपनी जांच कराई और जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हुआ हूं। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों के दौरान मेरे संपर्क में आये हैं, कृपया स्वयं पृथकवास में चले जाएं और अपनी जांच करवाएं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *