कोरोना का कहर भारत सहित दुनिया भर में बदस्तूर जारी है। इस बीमारी से अब तक करोड़ो लोग पूरी दुनिया मे संक्रमित हो चुके हैं वहीं लाखों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत मे भी कोरोना संक्रमण के आंकड़े हर दिन एक नया आयाम स्थापित कर रहे हैं। इसकी चपेट में आने वाले लोगों में हर दिन कई बड़े नाम भी जुड़ते रहे हैं। राहत की बात यह है कि कुल 37 लाख संक्रमित लोगों में से 29 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं मृतकों की संख्या 8 लाख के पार हो गई है। संक्रमितों में एक और नया नाम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह का है। उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी है।